जयपुर: राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार विश्वास मत परीक्षण में आसानी से पास हो गई है| मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान सरकार ने राज्य विधानसभा में विश्वास मत जीता| इसी के साथ सदन की बैठक 21 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई है|विधानसभा सत्र में सबसे पहले चीन सीमा पर गलवां घाटी क्षेत्र में शहीद हुए 20 जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद कांग्रेस ने विश्वास मत का प्रस्ताव रखा।
इससे पहले सचिन पायलट ने सदन में अपने भाषण की शुरूआत करते हुए कहा, 'मुझे विपक्ष के पास इसलिए बिठाया गया, क्योंकि सीमा पर सबसे ताकतवर योद्धा को भेजा जाता है| पायलट ने कहा, 'आज मैं जब सदन में आया तो देखा कि मेरी सीट पीछे की ओर रखी गई है। मैं राजस्थान से आता हूं जो पाकिस्तान की सीमा पर है। बॉर्डर पर सबसे मजबूत सिपाही तैनात रहता है। मैं जब तक यहां बैठा हूं, सरकार सुरक्षित है।' दरअसल, बहस के बीच विपक्ष के उपनेता राजेंद्र राठौड़ बार-बार पायलट का नाम ले रहे थे। जिस पर पायलट ने बीच में खड़े होकर स्पीकर से यह बात कही।
राजस्थान विधानसभा सत्र में सचिन पायलट ने कहा,पहले जब मैं वहां बैठता था तो मैं सुरक्षित था सरकार का हिस्सा था। मैंने सोचा की मेरे अध्यक्ष और चीफ व्हिप साहब ने मेरी सीट यहां क्यों की है। तब मैंने दो मिनट सोचा तो देखा कि ये सरहद है और सरहद पर किसे भेजा जाता है सबसे मजबूत योद्धा को|चाहे वो मेरा दोस्त हो या साथी हो। हम लोगों ने जिस डॉक्टर के पास मर्ज को बताना था बता दिया। इलाज करवाने के बाद हम सब सवा सौ लोग सदन में खड़े हैं...इस सरहद पर चाहे कितनी भी गोलाबारी हो हम सब और मैं कवच और ढाल, गदा और भाला बनकर सब सुरक्षित रखूंगा|
सरकार की ओर से संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल ने विश्वास प्रस्ताव पेश किया किया|प्रस्ताव पर बहस की शुरुआत करते हुए धारीवाल ने कहा कि केंद्र की सरकार के इशारों पर मध्य प्रदेश व गोवा में चुनी हुई सरकारों को गिराया गया है| धारीवाल ने कहा कि धन बल व सत्ता बल से सरकारें गिराने की यह साजिश राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाई|
संसदीय कार्यमंत्री और सीएम गहलोत के सबसे करीबियों में से एक शांति धारीवाल ने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी यानी बीजेपी पर जमकर निशाना साधा | उन्होंने कहा, हमने यहां मध्य प्रदेश या गोवा की तरह नहीं होने दिया| जिस तरह से महाराणा प्रताप ने हराया था उसी तरह से अशोक गहलोत ने भी हराया गहलोत ने छठी का दूध याद दिला दिया है|'इसके साथ ही शांति धारीवाल ने कहा गृहमंत्री अमित शाह और पीएम मोदी पर हमला बोला|