मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Rajasthan Political Crisis: सचिन पायलट, विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीणा को मंत्री पद से हटाया गया

जयपुर: राजस्थान में तेजी से बदल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच कांग्रेस की बैठक में सचिन पायलट को लेकर बड़ा फैसला लिया गया| बैठक में सचिन पायलट, विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीणा को मंत्रिपद से हटाने का प्र…

Rajasthan Political Crisis: सचिन पायलट, विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीणा को मंत्री पद से हटाया गया
Rajasthan Political Crisis: सचिन पायलट, विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीणा को मंत्री पद से हटाया गया | फ़ोटो: TVL News

जयपुर: राजस्थान में तेजी से बदल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच कांग्रेस की बैठक में सचिन पायलट को लेकर बड़ा फैसला लिया गया| बैठक में सचिन पायलट, विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीणा को मंत्रिपद से हटाने का प्रस्ताव पारित किया गया|





बैठक के बाद कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा,''श्री सचिन पायलट जी, श्री विश्वेंद्र सिंह और  श्री रमेश मीणा जी को उपमुख्यमंत्री और मंत्री पद से हटाया जाता है|गोविंद सिंह डोटासरा जी को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष बनाया जाता है|




जयपुर के फेयरमोंट होटल में चल रही कांग्रेस विधायक दल (CLP)की बैठक में उपस्थित 102 विधायकों ने मांग की है कि सचिन पायलट को पार्टी से हटा दिया जाना चाहिए|| इसके बाद बैठक में सचिन पायलट, विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीणा को मंत्रिपद से हटाने का प्रस्ताव पारित किया गया|




राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा,''तमाम कोशिशों के बावजूद सचिन पायलट,और अन्य बाघी विधायकों के अपरिवर्तनीय निर्णय को मद्दे नज़र रखते हुए, बड़े दुःख के साथ हम ये घोषणा करते है की सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष पद पर उनकी सभी वर्तमान ज़िम्मेदारियों से मुक्त किया जाता है।साथ ही विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीणा को मंत्री पद से बर्खास्त किया जाता है ।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।