मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

CM अशोक गहलोत की 'निकम्मा' टिप्पणी पर सचिन पायलट का आया यह जवाब

जयपुर : सचिन पायलट की कांग्रेस अलाकमान के साथ सोमवार को हुई बैठक के बाद अब राजस्थान में लंबे समय से जारी सियासी उठापटक समाप्त होती नजर आ रही है। राज्य में पायलट की ओर से उठाए गए मुद्दों के समाधान के…

CM अशोक गहलोत की 'निकम्मा' टिप्पणी पर सचिन पायलट का आया यह जवाब
CM अशोक गहलोत की 'निकम्मा' टिप्पणी पर सचिन पायलट का आया यह जवाब | फ़ोटो: TVL News

जयपुर : सचिन पायलट की कांग्रेस अलाकमान के साथ सोमवार को हुई बैठक के बाद अब राजस्थान में लंबे समय से जारी सियासी उठापटक समाप्त होती नजर आ रही है। राज्य में पायलट की ओर से उठाए गए मुद्दों के समाधान के लिए कांग्रेस ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है।  दोनों ने मुख्यमंत्री अशोक और पायलट ने ही समिति गठन करने के फैसले का स्वागत किया है। CM गहलोत ने जहां इस निर्णय का स्वागत किया तो दूसरी ओर पायलट ने भी अपना रुख नर्म करते हुए कहा कि राजनीति में व्यक्तिगत शत्रुता का स्थान नहीं है।




CM अशोक गहलोत इस पूरी लड़ाई में खुलेआम पायलट पर वार करते दिखाई दिए थे| CM गहलोत ने मीडिया के सामने पायलट को 'निकम्मा' 'नकारा' बताया था और उनपर(पायलट) कई आरोप भी लगाए थे| इस पर सचिन पायलट ने कहा कि उनके मन में राजस्थान मुख्यमंत्री के प्रति कोई दुर्भावना नहीं है|निकम्मा' टिप्पणी पर सवाल पूछे जाने पर पायलट ने कहा कि 'मैंने अपने परिवार से कुछ संस्कार सीखे हैं|चाहे मैं किसी का कितना भी विरोध करूं, मैंने कभी ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया है|




मीडिया से बात करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि,''मैंने अपने परिवार से कुछ संस्कार हासिल किए हैं। कितना भी मैं किसी का विरोध करुं किसी भी दल का नेता हो मेरा कट्टर दुश्मन भी हो। मैंने कभी ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं किया।





उन्होंने कहा, अशोक गहलोत जी उम्र में मुझसे काफी बड़े हैं और व्यक्तिगत रूप से मैंने उनका सम्मान ही किया है| 'अशोक गहलोत जी का मैं निजी रूप से उनका सम्मान करता हूं लेकिन मेरे पास काम-काज को लेकर चिंताएं उठाना मेरा अधिकार है| पायलट ने कहा कि 'मैं अपने मन में किसी प्रकार की दुर्भावना नहीं रखता हूं|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।