मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सीवान में जहरीली शराब से 6-7 लोगों की मौत की खबर: 15 से अधिक गिरफ्तार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बोले- पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की

सीवान: बिहार के सीवान के नबीगंज में जहरीली शराब पीने से कथित तौर पर 6-7 लोगों की मृत्यु हुई। यहां रविवार शाम देर शाम एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद देर रात में दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। सोमवार स…

सीवान में जहरीली शराब से 6-7 लोगों की मौत की खबर: 15 से अधिक गिरफ्तार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बोले- पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की
सीवान में जहरीली शराब से 6-7 लोगों की मौत की खबर: 15 से अधिक गिरफ्तार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बोले- पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की | फ़ोटो: TVL News

सीवान: बिहार के सीवान के नबीगंज में जहरीली शराब पीने से कथित तौर पर 6-7 लोगों की मृत्यु हुई। यहां रविवार शाम देर शाम एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद देर रात में दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। सोमवार सुबह से अब तक 7 लोगों की जान चली गई। इस मामले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मरने वालों में सुरेंद्र रावत (30), नरेश रावत (42), घुरेधर मांझी (37), जनकदेव रावत (30), राजेश रावत (25), जितेंद्र मांझी (18) और राजू मांझी (35) शामिल है|



हालांकि अभी तक प्रशासन ने सिर्फ 2 लोगों के मरने की पुष्टि की है| उपमंडल लोक शिकायत अधिकारी अभिषेक चंदन ने कहा, "पांच लोगों का इलाज चल रहा है, मृत्यु के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम के बाद साफ हो पाएगा।"



DM सीवान अमित कुमार पांडेय ने कहा कि, “हमें विभिन्न सूत्रों से ग्राम बाला में संदिग्ध हालत में कुछ लोगों के मृत होने और कुछ लोगों के बीमार होने की सूचना मिली थी। हमने टीम बनाकर वहां जांच की है। रात के 12:30 तक 10 लोग आए जिसमें 1 व्यक्ति की मृत्यु यहां आने के दौरान हो गई|उनकी शव परीक्षण हो गई है। 2 व्यक्तियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें पटना रेफर किया गया मगर रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामले में 10 लोगों को गिरफ़्तार किया है|



जहरीली शराब पीने से  सीवान के नबीगंज में कथित तौर पर 2 लोगों की मृत्यु पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि, “पुलिस ने कार्रवाई की है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बिहार की सीमाओं पर तैनात पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला किया है। दूसरे राज्यों के मुकाबले बिहार में अपराध घटा है|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।