मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

जम्मू में ग्रामीणों ने पकड़ा लश्कर आतंकी: निकला BJP आईटी सेल का मुखिया, बीजेपी ने मई में सौंपा था जिम्मा

जम्मू: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के जम्मू के रियासी ज़िले के तुकसान गांव के लोगों ने रविवार को लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकियों ( फैजल अहमद डार और तालिब हुसैन शाह) को हथियारों के साथ पकड़ा है। रविव…

जम्मू में ग्रामीणों ने पकड़ा लश्कर आतंकी: निकला BJP आईटी सेल का मुखिया, बीजेपी ने मई में सौंपा था जिम्मा
जम्मू में ग्रामीणों ने पकड़ा लश्कर आतंकी: निकला BJP आईटी सेल का मुखिया, बीजेपी ने मई में सौंपा था जिम्मा | फ़ोटो: TVL News

जम्मू:  केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के जम्मू के रियासी ज़िले के तुकसान गांव के लोगों ने रविवार को लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकियों ( फैजल अहमद डार और तालिब हुसैन शाह) को हथियारों के साथ पकड़ा है।  रविवार को पकड़ा गया लश्कर-ए-तैयबा का वांटेड आतंकवादी तालिब हुसैन शाह बीजेपी का सक्रिय सदस्य था। उनके पास से 2 AK राइफल, 7 ग्रेनेड और एक पिस्टल बरामद हुआ है।  



 तालिब हुसैन शाह और उसके साथी को रविवार की सुबह जम्मू के रियासी इलाके में ग्रामीणों ने पकड़ लिया। गिरफ्तार आतंकियों में फजल अहमद डार बारामूला का है और तालिब हुसैन राजौरी का रहने वाला है|


 

बताया जा रहा है, गिरफ्तार आतंकी तालिब हुसैन शाह जम्मू में बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा का सोशल मीडिया प्रभारी है| 9 मई को बीजेपी ने तालिब को जम्मू प्रांत में पार्टी के आईटी और सोशल मीडिया का प्रभारी नियुक्त किया था। तालिब हुसैन शाह की जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष रवींद्र रैना सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ कई तस्वीरें हैं।


9 मई को, भाजपा ने तालिब हुसैन शाह को जम्मू प्रांत में पार्टी के आईटी और सोशल मीडिया का प्रभारी नियुक्त किया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जम्मू-कश्मीर द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया कि तालिब हुसैन शाह, द्रज कोटरांका, बुढान, जिला राजौरी, तत्काल प्रभाव से नए आईटी और सोशल मीडिया प्रभारी भाजपा अल्पसंख्यक मोचा जम्मू प्रांत होंगे।




Image



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।