शाहरुख खान की 'जवान' (Jawan) आज सिनेमाघरों में लग चुकी है. फिल्म में कलाकार: शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, सुनील ग्रोवर और रिद्धि डोगरा अहम किरदारों में हैं. जबकि दीपिका पादुकोण का अहम कैमियो है. ये फिल्म भारतीय सेना से लेकर देश के किसानों तक की बात करती है. शाहरुख खान स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान सिनेमाघरों में पहले दिन तूफान बन गई है. फैंस के उत्साह को देख के लगता है की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली है. फिल्म में सियासत की बातें भरपूर मात्रा में हैं. शाहरुख खान की इस फिल्म ने किसी भी तरह से फैन्स को निराश नहीं किया है। जवान सिर्फ शाहरुख खान के प्रशंसकों के लिए ही नहीं बल्कि हर भारतीय के लिए एक फिल्म है. ऐसे समय में जब सिनेमाघरों को घृणास्पद भाषण मंच में बदलने के लिए फिल्में बनाई जा रही हैं, जवान शुद्ध प्रेम और खुशी फैला रहा है और थिएटरों को कॉन्सर्ट स्टेडियम में बदल रहा है.
डायरेक्टर: एटली कुमार
कलाकार: शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, सुनील ग्रोवर और रिद्धि डोगरा
लेखक: एटली और एस रामानागिरिवासन
निर्माता: गौरी खान
रिलीज: 7 सितंबर 2023
रेटिंग : 4