मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

जोधपुर में दर्दनाक हादसा: शादी समारोह के दौरान सिलेंडर फटने से लगी आग, 5 की मौत, दूल्हा और उसके माता-पिता समेत 60 झुलसे

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया है| जोधपुर के भूंगरा गांव में एक घर में शादी के दौरान पांच गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी मच गई। गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग लगने स…

जोधपुर में दर्दनाक हादसा: शादी समारोह के दौरान सिलेंडर फटने से लगी आग, 5 की मौत, दूल्हा और उसके माता-पिता समेत 60 झुलसे
जोधपुर में दर्दनाक हादसा: शादी समारोह के दौरान सिलेंडर फटने से लगी आग, 5 की मौत, दूल्हा और उसके माता-पिता समेत 60 झुलसे | फ़ोटो: TVL News

जोधपुर:  राजस्थान के जोधपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया है| जोधपुर के भूंगरा गांव में एक घर में शादी के दौरान पांच गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी मच गई। गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग लगने से 60 लोग लोग झुलस गए। जबकि पांच लोगों की मौत हो गई।घायलों में दूल्हा और उसके माता-पिता भी शामिल हैं। गंभीर रूप से झुलसे 42 लोगों को एमजीएच अस्पताल में रेफर किया गया। इलाज चल रहा है|"मुख्यमंत्री अशोक गहलोत घायलों से मिलने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि घायलों को बचाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसकी जांच होगी। 


यह हादसा शेरगढ़ के पास भूंगरा गांव में गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ। हादसे में दूल्हा सुरेंद्र सिंह, उसके पिता शक्ति सिंह, मां दाकू कंवर, बहन रसाला कंवर, भाई सांग सिंह, भाभी पूनम कंवर, दो भतीजे एपी और रतन समेत 60 लोग झुलस गए|


घटना की सूचना मिलने पर ज़िला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। ज़िला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया, 'भूंगरा गांव में सिलेंडर फटने से एक घर में लगी आग में 4 लोगों की मृत्यु हुई है| 'काफी गंभीर हादसा है। 60 लोगों के घायल होने की सूचना थी। जिनमें से 42 लोगों को एमजीएच अस्पताल में रेफर किया गया। इलाज चल रहा है|



जोधपुर घटना पर राजस्थान CM अशोक गहलोत ने कहा,''कुछ बच्चे झुलस गए हैं और मृत्यु भी हुई हैं। हमारी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाई जा सके। हादसे के कारण की जांच होनी चाहिए और कंपनी के लोगों से भी बातचीत की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा|



हनुमान बेनीवाल ने कहा,''ये दिल दहला देने वाली घटना है। 50 से ज्यादा लोगों का अस्पताल में समुचित इलाज किया जा रहा है। मैं मुख्यमंत्री से अपील करूंगा कि सिर्फ बातों से काम नहीं चलता, इस मामले में मृतक के परिजनों और घायलों को विशेष पैकेज देने की घोषणा की जाए|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।