कन्नौज: अखिलेश यादव ने आज यानी बुधवार को कन्नौज में पूर्व विधायक स्वर्गीय अनिल दोहरे को श्रद्धांजलि दी। अखिलेश यादव ने इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि,''"समाजवादी लोगों ने इस बार इतनी तैयारी कर ली है कि भाजपा के लोगों को बुरी तरह हराएंगे। बताओ आपने बीजेपी ने क्या काम किया? कन्नौज तिर्वा फोर लेन सड़क बनाई, क्या फ्लाईओवर बनाया? क्या अस्पताल ठीक कर दिया? क्या डायल 100 ठीक कर दिया?"
अखिलेश ने कहा, ''पर्यावरण की एनओसी में सरकार पैसे लूट रही है और बीजेपी के नेताओं को एनओसी की जरूरत ही नहीं। जिस तरह से जीरो टॉलरेंस बीजेपी के नेता और कार्यकर्ताओं को है कि वो किसी को भी पीट सकते हैं, कानपुर में व्यक्ति को इतना मारा इतना मारा कि उसकी आंख की रोशनी चली गई।"
यादव ने कहा कि, "बताओ डेंगू जैसी बीमारी का इलाज नहीं है इनके पास, बीजेपी के लोग सपना दिखा रहे हैं कि हम विश्व गुरु बनेंगे। डेंगू का मच्छर काट ले तो जान चली जा रही है और लोग अस्पताल में एक बेड पर दो पड़े हुए हैं।"
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा,"ये बीजेपी को लगता है कि सोलर प्लांट का काम कलाम साहब ने यादवों के गांव में किया है, अरे सोची ही नहीं पा रहे, इतनी ही बुद्धि है उनके क्या करें। कलाम साहब राष्ट्रपति रहे उनका उद्घाटन किया हुआ प्लांट बंद कर दिया। क्या उम्मीद करोगे इनसे, ये देश बदलेंगे? जो राष्ट्रपति का अपमान करते हैं उनसे बड़ा ढोंगी नहीं हो सकता कोई।"
यह भी पढ़े: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में आजम खान, उनकी पत्नी और बेटे को सात साल की सजा
रामपुर MP-MLA कोर्ट द्वारा फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में सपा नेता आजम खान, उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को सजा सुनाए जाने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ''आज़म खान साहब के ऊपर लगातार इसी तरह का हमला हो रहा है। बड़ी साजिश की वजह से उनके साथ इस तरह का व्यवहार हो रहा है। बीजेपी के नेता और कुछ बाहर से लाए गए अधिकारी उनके साथ साजिश पहले दिन से कर रहे हैं।"
Israel-Palestine War: हमास के हमलों के जवाब में इजराइल ने गाजा पर बमबारी की