कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में आज यानी रविवार को एक हादसा हो गया है| सौरिख थाना क्षेत्र के निचली गंग नहर के पास गंगा स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं की एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इसमें ट्राली पर सवार 3-4 श्रद्धालुओं की मौत, 15 से ज्यादा घायल हो गए। हादसा कन्नौज जिले में सौरिख थाना क्षेत्र के सकरावा के पास इटावा बॉर्डर पर हुआ है|
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शुरू किया रेस्क्यू।सौरिख थाना क्षेत्र के सकरावा के पास इटावा बॉर्डर पर हुआ हादसा.. गंगा स्नान करके लौट रहे थे सभी।
एसडीएम छिबरामऊ कन्नौज ने बताया,; सौरिख क्षेत्र में हुए एक हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई।"पांच बजे एक ट्राली पलट गई थी। हादसे में 3 लोगों की मृत्यु हो गई और 12-13 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेज दिया गया है।"
बताया जा रहा है,'' श्रृंगीरामपुर से गंगा स्नान कर एक ट्रॉली में करीब 35 लोग अपने गांव सौरिख थाने के शेखूपुर लौट रहे थे। सकरावा में दुर्गा भट्ठा के पास ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें दो महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक गंभीर है। करीब 20 घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। मौके पर एसडीएम देवेश गुप्ता, सीओ शिव कुमार थापा और आसपास थाने की फोर्स पहुंच चुकी है।