मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

शटरिंग ठेकेदार को जिंदा जलाने वाले दोनों आरोपी दबोचे: ठेकेदार ने मांगा बकाया पैसा, बिल्डर ने पेट्रोल डालकर जिंदा फूंक दिया

●बेटे की तहरीर पर पुलिस ने लिखा मुकदमा ●त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों अभियुक्त दबोचे ●18 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर चल रहा था विवादकानपुर: लेनदेन के विवाद में ठेकेदार को जिंदा फूंकने वाले…

शटरिंग ठेकेदार को जिंदा जलाने वाले दोनों आरोपी दबोचे: ठेकेदार ने मांगा बकाया पैसा, बिल्डर ने पेट्रोल डालकर जिंदा फूंक दिया
शटरिंग ठेकेदार को जिंदा जलाने वाले दोनों आरोपी दबोचे: ठेकेदार ने मांगा बकाया पैसा, बिल्डर ने पेट्रोल डालकर जिंदा फूंक दिया | फ़ोटो: TVL News

●बेटे की तहरीर पर पुलिस ने लिखा मुकदमा 

●त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों अभियुक्त दबोचे 

●18 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर चल रहा था विवाद



कानपुर:  लेनदेन के विवाद में ठेकेदार को जिंदा फूंकने वाले दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दबोच लिया है। कानपुर पुलिस ने  ठेकेदार राजेंद्र को जिंदा जलाने वाले बिल्डर शैलेंद्र श्रीवास्तव और उनके सहयोगी राघवेंद्र तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है| पुलिस अभियुक्तो से पुछताछ करके अग्रिम कार्रवाई कर रही है। 



18 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर शटरिंग ठेकेदार और बिल्डर शैलेंद्र के बीच विवाद चल रहा था| उसी विवाद के बढ़ने के बाद बिल्डर ने राजेंद्र को जिंदा जला दिया| ठेकेदार की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई| मरने से पहले कांट्रैक्टर ने बताया, ‘बिल्डर ने 18 लाख रुपए की वजह से पहले बेरहमी से पीटा फिर पेट्रोल डालकर जिंदा फूंक दिया।’



घटनाक्रम के मुताबिक थाना चकेरी के एन टू रोड एमईएस कॉलोनी निवासी राजेन्द्र पाल शटरिंग का काम करते थे। उनके बेटे अरविंद ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उनके पिता राजेन्द्र पाल श्याम नगर निवासी बिल्डर शैलेन्द्र श्रीवास्तव और राघवेंद्र तिवारी की बिल्डिंगों में शटरिंग लगाने का काम करते थे। जिसमे उनका करीब 18 लाख रुपये बकाया था



 जो कई बार कहने पर भी शैलेन्द्र श्रीवास्तव नहीं दे रहे थे। बुधवार को जब पिता बिल्डर के घर फिर से गए तो उनके साथ मारपीट करके आग लगा दी। सूचना पर जब अरविंद मौके पर पहुचा तो पिता को गंभीर जली हालत में लेकर उर्सला अस्पताल पहुंचा जहाँ डॉक्टरों ने राजेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। 



अरविंद की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजिकृत करके दोनों नामजद अभियुक्तों शैलेन्द्र श्रीवास्तव और राघवेंद्र तिवारी को दबोच लिया है। दोनों से पुछताछ करके पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।