मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

कानपुर: चोरी कर मोटरसाइकिल से फर्राटा भर रहा चोर पकड़ा

कानपुर: महाराजपुर थाना क्षेत्र सरसौल से मोटरसाइकल चोरी करने के उपरांत थाना क्षेत्र सजेती के कुरियां मोड़ पर बेचने के इरादे से आ रहे चोर को पकड़ा। जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने न्यायालय में पेश…

कानपुर: चोरी कर मोटरसाइकिल से फर्राटा भर रहा चोर पकड़ा
कानपुर: चोरी कर मोटरसाइकिल से फर्राटा भर रहा चोर पकड़ा | फ़ोटो: TVL News

कानपुर: महाराजपुर थाना क्षेत्र सरसौल से मोटरसाइकल चोरी करने के उपरांत थाना क्षेत्र सजेती के कुरियां मोड़ पर बेचने के इरादे से आ रहे चोर को पकड़ा। जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने न्यायालय में पेश कर भेजा जेल।


घटनाक्रम के अनुसार, महाराजपुर थाना क्षेत्र के कस्बा सरसौल से अभियुक्त राम सिंह उर्फ प्रधान (34) पुत्र जवाहिर कुशवाह निवासी ग्राम कोरसम थाना कल्याणपुर जिला फतेहपुर द्वारा मोटरसाइकल ''Passion Pro'' चोरी करने के उपरांत बेचने के इरादे से सजेती थाना क्षेत्र के कोरिया मोड़ पर आया जिसे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया | 


जिसके कब्जे से उपरोक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई पूछने पर अभियुक्त रामसिंह उपरोक्त द्वारा बताया गया कि वह मोटरसाइकिल उसने काफी दिन पूर्व महाराजपुर थाना क्षेत्र से चोरी की है आज मजबूरी का बहाना बताकर किसी न किसी को भेज देता। 


फतेहपुर जिले के कोरसम गांव निवासी आरोपी राम सिंह को पुलिस द्वारा नियमानुसार गिरफ्तार करते हुए न्यायालय से रिमांड स्वीकृत कराते हुए जेल भेजने की कार्यवाही की गई है|


 उपरोक्त घटना के संबंध में बरामद मोटरसाइकिल को हिरासत पुलिस में लेते हुए थाना सजेती पर मुकदमा अपराध संख्या 01/23 धारा 41 Cr.P.C. व 411 IPC अभियुक्त राम सिंह उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया है तथा उपरोक्त मोटरसाइकिल के वाहन स्वामी की तलाश जारी है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।