●बिधनू थाना क्षेत्र में 8 दिसंबर को आई थी बारात
●स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर आया था चालक मनोज
कानपुर: थाना गुजैनी से स्कॉर्पियो कार लेकर आए चालक मनोज की हत्या नशे बाजी के चक्कर में हुई थी। घटना की जांच में जुटी थाना बिधनू पुलिस ने हत्याकांड के राज से पर्दा उठा दिया है। पुलिस ने आरोपी हत्यारे को दबोच लिया है। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ पुलिस विधिक कारवाई कर रही है।
घटनाक्रम के मुताबिक 8 दिसंबर 2022 को ग्राम बाजपुर पोस्ट रमईपुर में बारात में शामिल होने के लिये मनोज कुमार यादव पुत्र स्व0 जिलेदार यादव निवासी मेहरबान सिंह का पुरवा, थाना गुजैनी अपनी स्कोर्पियो गाडी से आया था। उसके साथ गांव के ही ब्रजेश सिंह यादव व ग्यान सिंह फौजी अपने-अपने गाड़ियों से आए थे। ये लोग ट्रेवल एजेन्सी में अपनी गाडी लगाकर चलाते है। तीनो लोग बारात में एक साथ खाना खाते हुये व जाते हुये देखे गये।
CCTV फुटेज व CDR का अवलोकन करने पर घटना के समय दोनों लोग मृतक मनोज व बृजश की लोकेशन एक साथ पायी गयी। दोनो लोगो ने अपना फोन भी उसी समय एक साथ लगभग 22.15 बजे स्विच मॉफ किया। ब्रजेश को घटना के बाद भी घटनास्थल पर देखा गया। पूछताछ में सामने आया कि ब्रजेश और मृतक मनोज के बीच भी पहले दारू पीकर कहासुनी व गाली गलौज हुयी थी। उही पुरानी बातों को लेकर मृतक मनोज और मनोज के बीच लड़ाई झगड़ा और कहासुनी हुई थी।
पुलिस ने घटना के संबंध मु0अ0सं0 567/22 धारा 302/201 भादवि पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त द्वारा घटना के बाद से अभियुक्त की लोकेशन 9 दिसंबर 2022 को को घटनास्थल पर पुनः पायी गयी जिससे अभियुक्त की संदिग्धता और भी बढ गयी थी ।
नाम पता गिरफ्तार: अभियुक्त बृजेश सिंह यादव (25) पुत्र बहादुर सिंह निवासी ग्राम मेहरबान सिह का पुरवा थाना गुजैनी जनपद कानपुर नगर