मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

कानपुर में पकड़ी गई दो करोड़ की नकली दवाएं, गिरोह का एक मेंबर गिरफ्तार, नशीली दवा सप्लाई के नेटवर्क को खंगाल रही क्राइम ब्रांच

● क्राइम ब्रांच ने पकड़ी दो करोड़ कीमत की नकली दवाएं● लखनऊ के अमीनाबाद क्षेत्र में बना रखे थे गोदाम● गुजरात, हिमांचल प्रदेश और उत्तराखंड से भी जुड़े हैं तार● शहर के एक दर्जन मेडिकल स्टोर्स में भी खप…

कानपुर में पकड़ी गई दो करोड़ की नकली दवाएं, गिरोह का एक मेंबर गिरफ्तार, नशीली दवा सप्लाई के नेटवर्क को खंगाल रही क्राइम ब्रांच
कानपुर में पकड़ी गई दो करोड़ की नकली दवाएं, गिरोह का एक मेंबर गिरफ्तार, नशीली दवा सप्लाई के नेटवर्क को खंगाल रही क्राइम ब्रांच | फ़ोटो: TVL News

● क्राइम ब्रांच ने पकड़ी दो करोड़ कीमत की नकली दवाएं

● लखनऊ के अमीनाबाद क्षेत्र में बना रखे थे गोदाम

● गुजरात, हिमांचल प्रदेश और उत्तराखंड से भी जुड़े हैं तार

● शहर के एक दर्जन मेडिकल स्टोर्स में भी खप रही थी दवाएं

● क्राइम ब्रांच की टीम और लखनऊ पुलिस ने दी दबिश

● नशीली दवा सप्लाई के नेटवर्क को खंगाल रही क्राइम ब्रांच



कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में क्राइम ब्रान्च ने 2 करोड़ कीमत की नकली दवा पकड़ी| आज यानि मंगलवार को कानपुर नगर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दवाओं की सप्लाई करने वाले गिरोह के 1 आरोपी को किया गिरफ्तार|



शहर में खपाने के लिए लाए जा रहे नकली दवाओं के जखीरे को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने बरामद किया है। पकड़ी गई दवाओं की बाजार में कीमत करीब दो करोड़ रुपये आंकी गई है। क्राइम ब्रांच ने दवाओं की सप्लाई करने वाले गिरोह के एक सदस्य को भी गिरफ्तार किया है। 



क्राइम ब्रांच ने सोमवार को नकली व नशीली दवाओं के सप्लाई गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया था। दोनों अभियुक्तों ने गहनता से पूछताछ के दौरान जो राज उगले उसपर क्राइम ब्रांच ने तेजी से काम करना शुरू कर दिया। इसी के चलते महज महज 24 घंटे के अंदर क्राइम ब्रांच के हाथों दो करोड़ रुपये की दवाओं का जखीरा लगा। पुलिस ने गैंग में शामिल तीसरे अभियुक्त किदवई नगर निवासी सचिन यादव को भी गिरफ्तार किया है।



क्राइम ब्रांच की टीम की नजर में अब शहर के करीब 12 मेडिकल स्टोर हैं जहां पर इन दवाओं को खपाया जा रहा था। अमीनाबाद में थे गोदाम दवाओं का लखनऊ कनेक्शन जानने के बाद क्राइम ब्रांच ने लखनऊ पुलिस के साथ एक-एक कड़ियां जोड़नी शुरू कर दीं। 



लखनऊ के अमीनाबाद क्षेत्र में बना रखे थे गोदाम:

तब पता चला कि लखनऊ के अमीनाबाद थाना क्षेत्र के कसाई बाड़ा और भानुमति चौराहा माडल हाउस के पास छापेमारी करके नकली दवाओं के दो गोदाम बने हैं। छापेमारी करके यहां पर करीब 22 तरह की नकली दवाएं बरामद हुई हैं।




गुजरात, हिमांचल प्रदेश और उत्तरराखंड से भी जुड़े हैं तार:

नकली दवाओं के पूरे नेटवर्क को खंगालते हुए क्राइम ब्रांच को अहम जानकारी हाथ लगी। यह नकली दवाएं हिमांचल प्रदेश के बद्दी, उत्तजराखंड के देहरादून और रुड़की, गुजरात के अहमदाबाद से लाकर लखनऊ में बने गोदामों में जमा की जाती थीं।




दवाओं की बुकिंग के लिए बना रखे थे कोडवर्ड:

दवाओं की सप्लाई और बुकिंग के लिए गैंग के सदस्य आपस में कोड वर्ड का इस्तेमाल करते थे। पकड़ी गई जिफी दवा के लिए पारले जी और पेनटाक के लिए कैडबरी कोड बना रखा था। ताकि कभी किसी को शक न हो सके।




तीन तरह से बनती थी नकली दवाएं:

गैंग के पकड़े गये सदस्यों ने बताया कि नकली दवाएं तीन तरह से बनाई जाती हैं। एक तो साल्ट की जगह खड़िया भरते थे, दूसरी तरह की नकली दवा में हल्का साल्ट मिलाया जाता था और तीसरी नकली दवाएं ब्रांडेड दवाओं के लेवल को सस्ती मिलने वाली जेनेरिक दवाओं पर लगाकर तैयार किया जाता था।




सोमवार को पकड़े थे दो सदस्य:

सोमवार को क्राइम ब्रांच टीम ने दबौली टेंपो स्टैंड के पास से चकेरी के पिन्टू गुप्ता उर्फ गुड्डू और बेकनगंज आसिफ मोहम्मद खाँ उर्फ मुन्ना को दबोचा था। इनके पास से 05 गत्तो में NITRAVET-10 (nitrazepam) के 59 डिब्बे में 17770 टैबलेट और ZIFI 200 के कुल 320 डिब्बे बरामद हुए हैं जिनमें 48000 टैबलेट बरामद हुए थे।




रोडवेज बस थी सप्लाई का माध्यम:

अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि पिन्टू गुप्ता उर्फ गुड्डू लखनऊ से इन दवाओं को लाकर आसिफ मोहम्मद खाँ उर्फ मुन्ना को सौंपता था। सप्लाई रोडवेज बसों द्वारा की जा रही थी। माल लोड होने के बाद उस बस और नंबर प्लेट की फोटो खींचकर व कंडक्टर का मोबाइल नंबर व नाम एक पर्ची में लिखकर वाट्सअप के माध्यम से भेज दी जाती थी।




यह दवाएं हुई बरामद:

टैक्सिम, आइटी मैक, क्रूसेफ,पेंटाप डीएसआर, जिफी, ड्यूनेम, कानकेफ, एजीरिस, शेलकोल, ओमेज, मोनोसेफ, वेजीथ्रो, नोवार्टिस, डेका डूयराबोलिन, एसीलॉक डी, वीसेफ, वी मॉक्सो, मेफटालपस




'''''''''क्राइम ब्रांच नकली दवा गैंग के सरगना की तलाश में जुटी है साथ ही जिन राज्यों में नकली दवाएं बनायी जा रही है उन फैक्ट्रियों में भी छापे मारी की तैयारी चल रही है 1 24 घंटे के अंदर क्राइम ब्रांच ने गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर करीब दो करोड़ कीमत की दवाएं बरामद की हैं'''''''







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।