● नकली दवा का निर्माण कर लगाया जा रहा था फर्जी लेवल
● बाजार में मिलने वाली कई ब्रांडेड दवा का लगाया जाता था लेवल
● मोटापे से लेकर हाजमे तक की दवाएं मिल रही थी सस्ती दवाएं
कानपुर: शक्ति वर्धक के नाम पर थाना नौबस्ता क्षेत्र में नकली दवाइयां बनाई जा रही थीं। सूचना पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए काफी मात्रा में तैयार दवाएं, बनाने का सामान आदि बरामद हुआ। पुलिस टीम ने दो महिला अभियुक्तों को दबोच लिया है। पुलिस पकड़ी गई महिला अभियुक्तों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य नेटवर्क के तार तलाश रही है। मामला नौबस्ता थाना क्षेत्र का है। यहां के म0नं0 1039 केशव विहार संजय नगर में एक मकान में विभिन्न प्रकार की शक्ति वर्धक दवाइयां च्वनप्रास आदि नकली औषधि का निर्माण कर उन पर फर्जी लेवल लगाकर बेचकर पैसा कमाते हैं। यह सभी शक्तिवर्धक दवाएं व च्यवनप्रास मानव जीवन के लिए हानिकारक है।
इस सूचना पर जब पुलिस ने कारवाई की तो सूचना सही मिली और मौके पर नकली दवा का कारोबार चलता मिला। मौके पर अभियुक्ता सुशीला शुक्ला पत्नी अशोक शुक्ला निवासी म0नं0 1039 केशव विहार संजयनगर थाना नौबस्ता, प्रीती पाण्डेय पत्नी प्रेम प्रकाश पाण्डेय निवासी म0नं0 1039 केशव विहार संजयनगर थाना नौबस्ता के रूप में हुई। पुलिस ने औषधि एवं प्रसाधन अधि0 के तहत पंजीकृत है, अभियुक्तागण को गिरफ्तार पुलिस आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 राजेश कुमार रावत,म0उ0नि0 सरिता मिश्रा, म0उ0नि0 गीता सिंह, का0 दीपेन्द्र प्रकाश,उ0नि0 दिवाकर पाण्डेय,उ0नि0 राकेश कुमार सिंह, हे0का0डीसू भारती, का0 जितेन्द्र सिंह चौधरी, का0 मयंकदीप,का0 अक्षय पवार शामिल रहे।
बरामदगी:
1. सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड चूर्ण कुल 4 अदद
2. मोटापा नाशक अवलेह कुल 26 अदद डिब्बा
3. मोटापा नाशक अवलेह कुल 34 डिब्बा
4. कब्ज गैस हरण कुल 48 डिब्बा
5. गैस हरण अवलेह कुल 12 डिब्बा
6. मधुमेह डायबिटीज चूर्ण कुल 40 अदद डिब्बा
7. नारी सौन्दर्य अवलेह कुल 35 डिब्बा
8. बालिष्ठ पाक स्वर्ण भस्म कुल 100
9. पौरुष बलिष्ठ प्रास कुल 40
10. स्वर्ण भस्म मूसली पाक कुल 215 डिब्बा स्टील पैकिंग
11. हाजमा चूर्ण कुल 22 डिब्बा
12. दंत मंजन कुल 6
13. नारी सुधामृत कुल 10 डिब्बे
14. ब्रह्मी शंखपुष्पी कुल 50 डिब्बे
15. बिना नाम के (लेवल) के कुल 140 डिब्बे
16 ब्रह्मी शंखपुष्पी के 70 लेवल
17.धुमेह डायबिटीज चूर्ण 26 लेवल
18.पौरुष शक्ति प्रास 28 लेविल
19. नारी सुधामृत 106 लेविल
20. मोटापा नाशक अवलेह 262 लेवल
21. चंदन फेसलेप 48 लेवल
22. दर्दनाशक तेल 11 लेवल टेपबंदी
23. Vigo XXX- 100 टेबलेट कुल 8 डिब्बे में 956 टेबलेट
24.एक अदद इण्डियन का गैस सिलेंडर व चूल्हा एल्युमीनियम व एक अदद भगोना चिटबंदी