मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

यूपी: व्हाट्सएप पर गलत डीपी लगाकर पांच लाख की ठगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

● भांजे की फोटो लगाकर पंजाब के युवक ने ठगे पांच लाख रुपये ● भांजे से सम्पर्क करने पर उसने पैसे मांगने से किया इंकार● खुद के साथ ठगी होने की जानकारी होने पर लिखाया मुकदमा कानपुर: थाना स्वरूप नगर पुलिस…

यूपी: व्हाट्सएप पर गलत डीपी लगाकर पांच लाख की ठगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
यूपी: व्हाट्सएप पर गलत डीपी लगाकर पांच लाख की ठगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा | फ़ोटो: TVL News

भांजे की फोटो लगाकर पंजाब के युवक ने ठगे पांच लाख रुपये 

● भांजे से सम्पर्क करने पर उसने पैसे मांगने से किया इंकार

● खुद के साथ ठगी होने की जानकारी होने पर लिखाया मुकदमा 



कानपुर:  थाना स्वरूप नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच द्वारा व्हाट्सएप्प पर गलत डीपी लगाकर धोखे से खाते में पैसे मांगने वाले अभियुक्त को दबोच लिया। पंजाब निवासी अभियुक्त ने ठगी के रुपये पत्नी के खाते में भी ट्रांसफर कर दिए थे। पुलिस अभियुक्त से पूछताछ कर रही है।



मामला थाना स्वरूपनगर क्षेत्र का है। स्वरूपनगर निवासी प्रेम मनोहर गुप्ता का भांजा विदेश में रहकर पढ़ाई करता है। एक दिन उनके मोबाइल पर भांजे की डीपी लगे नम्बर से सन्देश आया और पांच लाख रुपये की डिमांड की गई। इस पर प्रेम मनोहर गुप्ता ने पांच लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ दिन बाद जब भांजे से बात हुई तो उसने किसी भी पैसे की डिमांड करने की बात से इंकार कर दिया। यह सुनने के बाद उनके होश उड़ गए। मामले की शिकायत थाना स्वरूपनगर पुलिस और क्राइम ब्रांच से की गई। 



मामले की जांच करते हुए पुलिस ने अभियुक्त मनदीप कुमार नि0 सिल्वर सिटी एक्सटेशन जीरकपुर थाना जीरकपुर पंजाब को पकड़ा|वादी के HDFC बैंक गोविन्दनगर ब्रान्च के खाते से अभियुक्त मनदीप कुमार के खाता सं0 SBI ब्रान्च जीरकपुर पंजाब प्रान्त में 05 लाख रूपये अभियुक्त के खाते में चले गए थे। अभियुक्त मनदीप कुमार द्वारा उक्त 05 लाख रूपयों को खाते से निकालकर अन्य खातों में सेव कर दिया गया था। 



प्रभारी निरीक्षक स्वरूपनगर व क्राइम ब्रांच द्वारा प्रकाश में आया वांछित अभियुक्त मनदीप कुमार की गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम गठित की गयी थी। अभियुक्त मनदीप कुमार को जे0के0 कैंसर अस्पताल के पीछे वाले गेटके पास मेडिकल कैम्पस स्वरूपनगर से समय 12.30 बजे गिरफ्तार किया गया। पुलिस अभियुक्त से पूछताछ कर विधिक कार्रवाई कर रही है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।