● एनी डेस्क एप डाउनलोड कराकर उड़ाई रकम
● 49500 रुपये की हुई थी ठगी
कानपुर: बिजली विभाग का अधिकारी बनकर बिजली बिल जमा न होने के कारण कनेक्शन काटने का फर्जी एसएमएस भेज कर 49,500/- रुपये की ठगी कर ली गई। ठगी के शिकार व्यक्ति ने साइबर सेल में शिकायत की, टीम ने काम करके पूरा अमाउंट रिकवर करा दिया।
घटनाक्रम के मुताबिक बीती 06 जून को मनोज कुमार गुप्ता निवासी किदवई नगर द्वारा आवेदन दिया गया कि उनके साथ ऑनलाइन फ्रॉड हुआ है।
उन्होने बताया कि उनके पास एक मैसेज आया की आपका बिजली का बिल बकाया है और आपका बिजली का कनेक्शन डिस्कनेक्ट कर दिया जायेगा इसीलिये दिये गए नम्बर 8927113579 पर अपने बिजली अधिकारी से संपर्क करने के लिये बोला।
नम्बर पर कॉल करने के बाद मेरी सारी जानकारी पूछकर एनी डेस्क एप डाउनलोड करवा दिया। कुछ देर बाद मेरे खाते से 49,500/- रुपये कट गए, आवेदक द्वारा बताया गया की मुझे ज्ञात हुआ कि मेरे साथ ऑनलाइन फ्रॉड हुआ है। आवेदक से प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर आरक्षी विजय मौर्या द्वारा तुरंत कार्यवाही की गई तथा संबंधित बैंक, रोजर पे, ए. पी. मनी को ईमेल कर फ्रॉड हुए पैसे आवेदक के खाते में दिनांक 01जुलाई को वापस कराए
गए।