मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कानपुर में सेक्सटॉर्शन/ हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़: दो गिरफ्तार, अन्य आरोप??यों की तलाश में कई राज्यों में दबिश; अश्लील वीडियो बनाकर लाखों रुपये की करते थे वसूली

●फर्जी क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर भी पैसों की होती थी वसूली●पीड़ित आवेदक को डराकर 28 लाख 74 हजार 300 रुपए की वसूली की गयीकानपुर: कानपुर में अन्तर्राज्यीय सेक्सटॉर्शन/हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़ हुआ ह…

कानपुर में सेक्सटॉर्शन/ हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़: दो गिरफ्तार, अन्य आरोप??यों की तलाश में कई राज्यों में दबिश; अश्लील वीडियो बनाकर लाखों रुपये की करते थे वसूली
कानपुर में सेक्सटॉर्शन/ हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़: दो गिरफ्तार, अन्य आरोप??यों की तलाश में कई राज्यों में दबिश; अश्लील वीडियो बनाकर लाखों रुपये की करते थे वसूली | फ़ोटो: TVL News

●फर्जी क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर भी पैसों की होती थी वसूली

●पीड़ित आवेदक को डराकर 28 लाख 74 हजार 300 रुपए की वसूली की गयी


कानपुर: कानपुर में अन्तर्राज्यीय सेक्सटॉर्शन/हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़ हुआ है, जो अश्लील वीडियो बनाकर पैसों की वसूली करते थे| फर्जी क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर भी पैसों की वसूली होती थी| कानपुर नगर की क्राइम ब्रांच ने सेक्सटार्सन/हनीट्रैप गैंग के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपितों की तलाश में क्राइम ब्रांच/साइबर सेल की टीमें लगातार अन्य राज्यों महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा व उत्तर प्रदेश में गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं|



घटनाक्रम के मुताबिक 22 जनवरी 2022 को पीड़ित आवेदक  ललित मोहन सिंह रावत निवासी गुजैनी थाना गोविन्दनगर ने क्राइम ब्रांच की साइबर सेल में शिकायत दर्ज किया कि उनके साथ 2874300 रुपए (अट्ठाइस लाख चौहत्तर हजार तीन सौ रुपए) का ऑनलाइन सेक्सटार्सन / हनीट्रैप द्वारा फ्राड हो गया है| 



ललित मोहन सिंह रावत के अनुसार 16 जून 2021 को रात्रि मे अंजली मेहता के नाम से फेसबुक पर फ्रेन्ड रिक्वेस्ट आयी, अंजली ने रावत  से व्हाटस्एप नम्बर माग कर वीडियों कॉल व चेटिंग की गयी | इसके बाद अंजली द्वारा ललित मोहन सिंह रावत को धोखा देकर उसकी 4 अशलील वीडियो बनाकर ललित मोहन के पास भेजे गये|


अश्लील वीडियो बनाकर युवक को ब्लैकमेल कर 17/18 जून 2021 को 65 हजार वसूले

ललित मोहन द्वारा बीडियों देख कर डिलीट कर दिये गये |उसके बाद दिनांक 17 जून 2021 को ललित मोहन के पास अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर धमकी भरे शब्दों मे आवेदक से धन की मॉग की गयी और कहा गया कि रुपये न देने पर आवेदक के 04 बीडियों यू-ट्यूब पर वायरल करने की धमकी दी जो कि आवेदक (ललित मोहन सिंह रावत) के साथ बदनियत एव धन उगाही के लिये बनाये गये थे फिर उन वीडियों को डिलीट करने के लिये आवेदक से प्रति बीडियों 15500/- रुपये की माँग की गयी थी जो आवेदक द्वारा 17/18 जून 2021 को लगभग 65 हजार रुपये जालसाजों के बैंक खाता मे भेजे गये। 


19 जून 2021 को एक लाख साठ हज़ार वसूले, 20 जून को 50 हजार रुपये वसूले

पुनः दिनांक 19 जून 2021 को आवेदक (ललित मोहन सिंह रावत)  से फोन कर क्राइम ब्रान्च का अधिकारी बनकर 160000/- रुपये की मॉग की गयी जो कि आवेदक द्वारा सम्बन्धित बैंक खाते मे डाले गये । दिनांक 20 जून 2021 को 50 हजार रुपये यह कहकर माँगे गये की हमे जरुरत है और हम तुम्हारे केस को पूर्ण रुप से समाप्त कर देगे जो कि आवेदक द्वारा सम्बन्धित के बैंक खाता मे डाले गये । 


15 लाख रुपये वसूले

उसके बाद आवेदक (ललित मोहन सिंह रावत) के पास अभियुक्तों का फोन आया कि हम लोग लडकी को पकड़ने गये थे जो कि छत से कूद गयी थी जिसे अस्पताल मे भर्ती कराया गया था जिसकी कुछ दिनों बाद मृत्यु हो गयी थी । लडकी की मृत्यु होने से पहले उसने आवेदक (ललित मोहन सिंह रावत) व अन्य व्यक्तियों का नाम लिया था। उसके वाद आवेदक से अभियुक्तों द्वारा कहा गया कि लडकी के माता पिता से समझौता करने हेतु 09 लाख रुपयों की मॉग और की गयी जो कि आवेदक (ललित मोहन सिंह रावत) द्वारा सम्बन्धित बैंक खाते मे डाले गये । पुनः आवेदक से केस खत्म करने के लिये रुपये मॉगे जाने पर आवेदक द्वारा 06 लाख रुपये डाले गये।


28 जून 2022 को 7 लाख रुपये वसूले

इसके बाद जून 2022 मे आवेदक (ललित मोहन सिंह रावत) के पास फोन आया कि इतने से बात नही बनेगी मामला जटिल हो गया है| मैने बडे अधिकारी से बात की है आप तुरन्त 07 लाख रुपये भेजो जो कि आवेदक (ललित मोहन सिंह रावत) द्वारा दिनांक 28 जून 2022 को सम्बन्धित बैंक खाते मे डाले गये पुनः आवेदक के पास फोन कर रुपयो की मॉग की गयी जो कि आवेदक द्वारा अलग-अलग बैंक खातों मे कुल धनराशि 28,74,300 रुपये डाले गये उसके वाद भी आवेदक के पास फोन आने लगे की और रुपये दो तब आवेदक परेशान हो गया और आवेदक (ललित मोहन सिंह रावत) द्वारा थाना गोविन्दनगर थाने में मु0अ0सं0-44/2022 धरा-420/507 भादवि व 66डी आईटी एक्ट मे पंजीकृत कराया गया।



थाना गोविन्दनगर मे पंजीकृत अभियोग के आधार पर ललित मोहन सिंह रावत के बैंक खाता व मोबाइल नम्बरों के विवरण प्राप्त कर साइबर सेल क्राइम ब्रांच तथा स्थानीय थाने की पुलिस द्वारा सम्मिलित जाँच की गयी, जिसमे आज 2 जनवरी 2023 को घटना में शामिल 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है|



 अभियुक्तो द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उन्होने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर नौकरी लगवाने के नाम पर सोनू (उम्र 30 बर्ष) पुत्र महेश  निवासी रामनगर जगदीशपुरा थाना जगदीशपुरा जिला आगरा का एचडीएफसी बैंक में खाता खुलवाया तथा बैंक खाते का मोबाइल नम्बर चेन्ज करके अपना मोबाइल नम्बर डाल दिया व बैंक खाते का ए०टी०एम०, पासबुक व अन्य दस्तावेज अपने पास रख लिया| जिसके बारे में सोनू को नही बताया गया तथा अपने साथियों के साथ मिलकर सेक्सटार्सन/हनीट्रैप करके लोगों को ब्लैकमेल करके इन्ही खातों में पैसे मँगाते थे। 



अभियुक्त अशोक कुमार पुत्र वीर सिंह अपने चार अन्य साथियों के साथ इससे पूर्व भी थाना जींद सिटी, जनपद जींद हरियाणा राज्य से जेल जा चुका है। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। व अन्य अभियुक्तों की तलाश में क्राइम ब्रांच / साइबर सेल की टीमो द्वारा लगातार अन्य राज्यों महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों में गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है। उपरोक्त अभियोग में जाँच के क्रम में विभिन्न बैंक खातों को फ्रीज कराया गया है जिसमें जाँच प्रचलित है।



कोई भी ऑनलाइन फ्राड होने पर तत्काल 1930 डायल करें व साइबर सेल में शिकायत दर्ज करें

डीसीपी अपराध कानपुर नगर सलमानताज पाटिल ने कहा,''ऐसे प्रकरण में अपराधी अन्जान लोगो को वीडियो कॉल या ऑनलाइन फ्रेन्डशिप करके जाल में फँसाते है। किसी भी अन्जान व्यक्ति से ऑनलाइन फ्रेन्डशिप न करें ना ही किसी अन्जान वीडियो को रिसीव करें। कोई भी ऑनलाइन फ्राड होने पर तत्काल 1930 डायल करें व साइबर सेल में शिकायत दर्ज करें।



गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

01-अशोक कुमार (उम्र 34 वर्ष) पुत्र वीर सिंह  निवासी ग्राम भिण्डवास थाना बेरी जिला झज्जर (हरियाणा) ।

02- भगवत प्रसाद (उम्र 32 वर्ष) पुत्र किशोरी लाल निवासी ग्राम व पोस्ट पैंठा थाना गोवर्धन जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश) ।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।