-थाना नवाबगंज पुलिस ने युवती को मध्य प्रदेश से बचाया
-आरोपी युवक युवती को अगवा कर बस से सूरत ले जाने की फिराक में था
-पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद करके अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कानपुर: पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के थाना नवाबगंज में पुलिस की सक्रियता से लव जिहाद का एक नया मामला होने से बच गया। परिजनों की सूचना पर अलर्ट मोड में आई पुलिस ने अगवा कर ले जाई जा रही युवती को बीच सफर में मध्यप्रदेश में बस से उतार लिया और धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करके शादी करने सूरत ले जा रहे युवक को गिरफ्तार कर युवती को सकुशल बरामद कर लिया है।
लल्लनपुरवा आजाद नगर थाना नवाबगंज निवासी परिजनों ने थाना नवाबगंज पुलिस को बताया कि 15/12/2022 को डाटा एक्स्पर्ट कम्पयुटर के कोचिंग सेन्टर में कोचिंग जाते समय एक युवक मेरी पुत्री को अगवा कर ले गया। इस संबंध में मु0अ0सं0 289 / 2022 धारा 366 भा.द.वि. पंजीकृत करके विवेचना की गई तो पता चला कि फजलगंज स्थित शताब्दी बस ट्रैवलर्स से सम्पर्क किया गया तो पता चला कि कानपुर से सूरत जाने वाली बस नं0 UP 78 FN 9263 पर वादी की पुत्री के एक लड़के के साथ जाने के बारे में बस का पीछा करते हुए थाना नौगवां जिला धार (मध्य प्रदेश) पहुँचे जहाँ पर बस को रुकवाकर पीड़िता के भाई से पहचान करवाकर पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसको साथ लेकर जाने वाले मो0 वकार पुत्र मो0 तौफीक नि0 89 / 140 राम चन्दी का हाता थाना अनवरगंज उम्र 25 वर्ष द्वारा षडयंत्र कर धर्म परिवर्तन कर शादी करने की नियत से पीड़िता को बहला फुसलाकर अपने साथ सूरत ले जा रहे थे।
इस पर अभियुक्त मो० वकार पुत्र मो0 तौफीक के विरूद्ध जुर्म धारा 366 / 120बी भा.द.वि. व 3 / 5 उ0प्र0 विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधि0 2020 के साक्ष्य पाये जाने पर आज दिनांक 18.12.2022 को अभियुक्त को हिरासत में लिया गया ।
नाम पता अभियुक्त: मो0 वकार (25) पुत्र मो0 तौफीक निवासी 89/140 राम चन्दी का हाता थाना अनवरगंज