मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पीलीभीत में रोड एक्सीडेंट में पति, पत्नी और 2 बच्चियां की मौत: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी बाइक, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने चारों को कुचला

पीलीभीत: यूपी के पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के 4 लोगों (पति, पत्नी और उनकी 2 बच्चियां) की ट्रक के साथ हुए एक्सीडेंट में मौत हो गई। 28 वर्षीय युवक अपनी पत्नी और दो बेटी के साथ मो…

पीलीभीत में रोड एक्सीडेंट में पति, पत्नी और 2 बच्चियां की मौत: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी बाइक, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने चारों को कुचला
पीलीभीत में रोड एक्सीडेंट में पति, पत्नी और 2 बच्चियां की मौत: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी बाइक, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने चारों को कुचला | फ़ोटो: TVL News

पीलीभीत: यूपी के पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के 4 लोगों (पति, पत्नी और उनकी 2 बच्चियां) की ट्रक के साथ हुए एक्सीडेंट में मौत हो गई। 28 वर्षीय युवक अपनी पत्नी और दो बेटी के साथ मोटरसाइकिल से घर आ रहा था। बरखेड़ा के नोबल चीनी मिल के सामने चारों मोटरसाइकिल से गिर गए और पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने चारों को रौंद दिया। चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


जानकारी के मुताबिक,''मृतक बरखेड़ा थाना क्षेत्र के परेवा अनूप गांव के रहने थे|  28 वर्षीय प्रीतम रविवार को अपनी 25 साल की पत्नी ईश्वरी, 5 साल की बेटी नंदिनी और डेढ़ साल की मासूम बच्ची रूबी के साथ जहानाबाद थाना क्षेत्र के सुसहार गांव से अपने साढ़ू के घर से वापस लौट रहे थे। 



अभी ये लोग बरखेड़ा थाना क्षेत्र के नोबल चीनी मिल के पास पहुंचे ही थे कि बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे ये लोग सड़क सड़क गिर गए तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने चारों को रौंद दिया| जिससे मौके  पर ही चारों लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



पीलीभीत के ASP पवित्र मोहन त्रिपाठी ने कहा, 'प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चारों गाड़ी से गिर गए थे और पीछे से आ रहा ट्रक उन पर चढ़ गया..इस कारण उनकी मृत्यु हो गई। ट्रक को कब्जे में लेकर ड्राइवर को गिरफ़्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।