मेरठ: मेरठ के टीपीनगर में 5 साल की बेटी समेत माता-पिता की सोते समय मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना टीपीनगर इलाके की है| उद्यमी आलोक बंसल के घर नेपाल का रहने वाला चंदर बतौर घरेलू सहायक था| चंदर नेपाल के चाऊमाला जिला के कैलाली का रहने वाला था| आलोक बंसल के मकान में (तीसरी मंजिल पर बने एक कमरे में) ही वह अपनी पत्नी राधा और 5 साल की बेटी अंजली के साथ रहता था|
इकतीस दिसंबर की रात चंदर कमरे में अंगीठी जलाकर परिवार के साथ सो गया। दम घुटने से रात में ही चंदर, उसकी पत्नी राधा और बेटी की मौत हो गई।
1 जनवरी को जब कोई भी कमरे से बाहर नहीं आया तो आलोक बंसल कमरे में देखने गए| कमरा अंदर से बंद था| कमरा खोला गया तो कमरा धुएँ से भरा हुआ था।कमरे में पति और पत्नी मृत पड़े थे और उनकी बेटी अंजली बेहोश थी| बेटी को फौरन इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई|
मेरठ सिटी के एसपी पीयूष कुमार सिंह ने कहा,''थाना टीपीनगर में दम घुटने के चलते आलोक बंसल के मकान में घरेलू सहायक चंदर, पत्नी राधा, 5 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। घर में अंगीठी जल रही थी, तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है|