मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 सितंबर 2026

यूपी: नौकर ने की थी स्पा संचालिका के फ्लैट में चोरी, पत्नी संग गिरफ्तार; एक फरार

● स्पा संचालिका के फ्लैट में हुई थी नकदी व जेवरात की चोरी ● 22 जनवरी को टिफिन लेने फ्लैट की चाबी लेकर गया था ● पुलिस ने चोरी गया माल व नकदी बरामद की, दो गिरफ्तार● एक फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रह…

यूपी: नौकर ने की थी स्पा संचालिका के फ्लैट में चोरी, पत्नी संग गिरफ्तार; एक फरार
यूपी: नौकर ने की थी स्पा संचालिका के फ्लैट में चोरी, पत्नी संग गिरफ्तार; एक फरार | फ़ोटो: TVL News

● स्पा संचालिका के फ्लैट में हुई थी नकदी व जेवरात की चोरी 

● 22 जनवरी को टिफिन लेने फ्लैट की चाबी लेकर गया था 

● पुलिस ने चोरी गया माल व नकदी बरामद की, दो गिरफ्तार

● एक फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही पुलिस



कानपुर: थाना नजीराबाद क्षेत्र में स्पा संचालिका के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि कई सालों से घर में काम कर रहा नौकर ही था। पुलिस ने घटना में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करके माल भी बरामद कर लिया है। घटना में शामिल एक और अभियुक्त की तलाश पुलिस कर रही है। 



साहिना पत्नी विक्रम सिंह यादव नि0 अशोक नगर थाना नजीराबाद ने तहरीर के माध्यम से बताया कि 22 जनवरी को उसने अपने फ्लैट की चाभी अपने नौकर गोलू(निक्की) को टिफिन लाने हेतु दी थी तब शाम करीब 07.30 बजे वादिनी अपने फ्लैट पर गयी तो फ्लैट का ताला खुला पड़ा था तथा अलमारी का ताला टूटा हुआ था। जेवरात व नकद रूपये चोरी करने के सम्बन्ध में पंजीकृत करायी थी। 



पुलिस ने जांच शुरू की तो सारा मामला खुल गया। घटना का मास्टरमाइंड नौकर निक्की उर्फ गोलू निवासी रामबाग रेलवे लाइन थाना बजरिया ही निकला जिसने अपनी पत्नी वन्दना और एक साथी अनिकेत के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने निक्की और वंदना को गिरफ्तार किया है। जबकि अनिकेत फरार है। 



निक्की के घर से घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी एक्टिवा, फ्लैट की चाभी, एक पर्स चमड़े का जिसमें 20,000 रूपये नकद, आधार कार्ड वादिनी साहिना व उसके पति विक्रम , एक क्रेडिट एक्सिस बैंक वादिनी साहिना का, एक कार्ड कल्याण ज्वैलर्स , एक कार्ड दिल्ली मैट्रो , दो फोटो वादिनी साहिना, एक अदद अंगूठी पीली धातु, दो चैक बुक आईडीबीआई बैंक, एक चैन पीली धातु की। 



अभियुक्ता वन्दना के पास से 27400 रूपये नगद, एक हाफ पेटी चांदी सफेद धातु, एक करधनी चांदी सफेद धातु,दो जोड़ी कान के झुमके, एक बिंदिया,दो जोड़ी पायल पुरानी इस्तेमाली, चार जोड़ी मीना, दो कलावा बरामद हुए हैं। 






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 14 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।