मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बातें साहित्य और प्राचीन इतिहास पर हुई..: यूपी में सियासी सरगर्मियों के बीच प्रदेश के BJP प्रभारी की राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात

भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह के अचानक लखनऊ पहुंचने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। हालांकि राधामोहन सिंह ने इन तमाम चर्चाओं को सिरे से खारिज कर दिया…

बातें साहित्य और प्राचीन इतिहास पर हुई..: यूपी में सियासी सरगर्मियों के बीच प्रदेश के BJP प्रभारी की राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात
बातें साहित्य और प्राचीन इतिहास पर हुई..: यूपी में सियासी सरगर्मियों के बीच प्रदेश के BJP प्रभारी की राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात | फ़ोटो: TVL News

भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह के अचानक लखनऊ पहुंचने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। हालांकि राधामोहन सिंह ने इन तमाम चर्चाओं को सिरे से खारिज कर दिया। सियासी सरगर्मियों के बीच राधामोहन सिंह ने रविवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से राजभवन और विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित से माल एवेन्यू स्थित उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की।




राज्यपाल से मुलाकात के बाद राधामोहन सिंह ने कहा कि राज्यपाल पुरानी परिचित हैं और आज तक मिल नहीं पाया था। आज उसी औपचारिकता को लेकर मुलाकात हुई। संगठन और सरकार अच्छी तरह चल रहे हैं। कुछ सीटें खाली हैं तो उचित समय पर मुख्यमंत्री निर्णय लेंगे। जबकि विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने कहा कि शिष्टाचार भेंंट थी?? जब दीक्षित से पूछा गया कि बातचीत किन विषयों पर हुई तो उनका जवाब था कि “राधामोहन जी हमारे पुराने मित्र हैं, उनके मन में आया कि दीक्षित जी से भेंट हो, फोन आया, हम लोग बैठे, साहित्य और प्राचीन इतिहास पर चर्चा हुई।”




योगी मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह शनिवार को लखनऊ पहुंचे। देर शाम उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल के साथ बैठक की। इसके बाद वे विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित से मुलाकात की।



राज्यपाल से मुलाकात के बाद राधा मोहन सिंह ने कहा, 'राज्यपाल पुरानी परिचित हैं और आज तक मिल नहीं पाया था। आज उसी औपचारिकता को लेकर मिलने जा रहा हूं। संगठन और सरकार अच्छी तरह चल रहे हैं। कुछ सीटें खाली हैं तो उचित समय पर मुख्यमंत्री निर्णय लेंगे।' 



विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राधा मोहन जी हमारे बहुत पुराने मित्र हैं तो उनके मन में आया कि मुझसे भेंट करें। हमारे बीच ज़्यादातर बातें साहित्य और प्राचीन इतिहास को लेकर हुई| राधामोहन की राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष से हुई मुलाकात यूपी में सत्ताधारी दल में भारी घमासान का संकेत दे रहे हैं। कहा तो यहां तक जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कुर्सी भी खतरे में है। 




प्रदेश प्रभारी द्वारा दिल्ली से लिफाफा लाकर राज्यपाल को देने की चर्चा के बीच विधानसभा अध्यक्ष से मिलने के पीछे यूपी भाजपा में किसी बड़े कांड का संकेत कर रही है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष ने हाल ही में यूपी आकर प्रदेश सरकार के मंत्रियों से वन-टू-वन मुलाकात की थी। इसके बाद से ही सरकार और संगठन में बड़े स्तर पर फेरबदल की अटकलें लगाई जा रही हैं।




बीजेपी के संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने दोनों उप मुख्यमंत्री और मंत्रियों के साथ अलग-अलग मिले थे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के साथ उन्होंने बंद कमरे में लगभग आधे घंटे तक बात की। इसके बाद डॉक्टर दिनेश शर्मा से मुलाकात हुई और फिर एक-एक करके सीनियर मंत्रियों से मिले। तभी से कयासों का दौर जारी है|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।