मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

भाजपा ने जनता को दिखाए झूठे विज्ञापन: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने घोषणा की है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर ‘नौकरी-रोजगार संकल्प श्रृंखला‘ में आईटी सेक्…

भाजपा ने जनता को दिखाए झूठे विज्ञापन: अखिलेश यादव
भाजपा ने जनता को दिखाए झूठे विज्ञापन: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने घोषणा की है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर ‘नौकरी-रोजगार संकल्प श्रृंखला‘ में आईटी सेक्टर में 22 लाख नौजवानों को नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लखनऊ से आगे कानपुर, आगरा, बरेली, झांसी, वाराणसी और पूर्वांचल में भी आईटी का हब बनाएगी और 22 लाख से अधिक नौजवानों को आईटी सेक्टर में नौकरी दिलाने का वायदा पूरा करेगी।



माजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में आज मीडिया से वार्ताक्रम में अखिलेश यादव ने कहा कि यह 22 लाख नौकरियां पुलिस, शिक्षक एवं अन्य सरकारी विभागों में भर्ती के अलावा होंगी। उन्होंने कहा कि पहले आईटी सेक्टर नोएडा और गाजियाबाद के आस पास ही था लेकिन समाजवादी सरकार ने पहली बार लखनऊ में आईटी सिटी का निर्माण कराया। एचसीएल जैसी कंपनी यहां आई जिसमें आईटी सेक्टर के 5 हजार इंजीनियरों को नौकरी मिली। समाजवादी सरकार इसे और आगे बढ़ाना चाहती थी, लेकिन भाजपा सरकार ने इस पर कोई काम नहीं किया। विकास कार्यों को रोका है। 



पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ आईटी सिटी में युवाओं को क्वालिटी जॉब मिला, कई बड़ी-बड़ी कंपनियों को छोड़कर इंजीनियर लखनऊ आए। 12वीं पास युवाओं को प्रशिक्षण देकर टेªनिंग देंगे। साढ़े तीन हजार बी-टेक करके आए हैं। आने वाले समय में 22 लाख से ज्यादा नौकरियां सृजित हो सकेंगी। 



अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने चुनाव में पहला संकल्प लिया हैं कि 300 यूनिट घरेलू बिजली फ्री दी जाएगी, किसानों की सिंचाई मुफ्त होगी। इससे उन्हें आगे की पढ़ाई और रोजगार में मदद मिली है। छात्रों नौजवानों को पहले की तरह लैपटॉप दिया जाएगा। समाजवादी पेंशन 18 हजार रुपए हर साल दी जाएगी। 


https://www.thevirallines.net/kaushambi-news-uttar-pradesh-people-protest-against-keshav-prasad-maurya-in-sirathu-assembly-constituency


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनता खुशहाली और विकास चाहती है। जनता समाजवादी पार्टी की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि नौकरियों को लेकर अभी हमने सिर्फ आईटी सेक्टर की बात कही है। सरकारी और अन्य क्षेत्रों की नौकरियों के बारे में अपने घोषणा पत्र में शामिल करेंगे। यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने तमाम विकास योजनाओं को रोक दिया है। भाजपा ने जनता को झूठे विज्ञापन दिखाए। किसानों, नौजवानों, मजदूरों को धोखा दिया।


https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-congresss-up-youth-manifesto-20-lakh-jobs-guaranteed-read-full


 यादव ने कहा कि भाजपा राज में गोशालाओं में गाय भूखों मर रही हैं। समाजवादी सरकार में कामधेनु योजना शुरू की गई थी जो रोक दी गई। समाजवादी सरकार में गोशालाओं में सुधार होगा।अखिलेश यादव ने कहा कि जो अधिकारी भाजपा कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे हैं उनको हटाए बिना स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कैसे होंगे। उन्होंने कहा भाजपा को चुनाव की पहले से कैसे जानकारी हो गई कि उन्होंने एलईडी वाहन ले लिये।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।