मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

KBC : हे भगवान, आज की पीढ़ी से बचाओ हमको! एक करोड़ के सवाल का सामना करती नजर आएंगी इशिता गुप्ता

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर बहुप्रतीक्षित ज्ञान-आधारित गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' जूनियर्स के मंच पर प्रतिभागी इशिता गुप्ता एक करोड़ के सवाल का सामना करती नज़र आएंगी।इस हफ्ते, ‘कौन बनेगा करोड़पति’…

KBC : हे भगवान, आज की पीढ़ी से बचाओ हमको! एक करोड़ के सवाल का सामना करती नजर आएंगी इशिता गुप्ता
KBC : हे भगवान, आज की पीढ़ी से बचाओ हमको! एक करोड़ के सवाल का सामना करती नजर आएंगी इशिता गुप्ता | फ़ोटो: TVL News


सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर बहुप्रतीक्षित ज्ञान-आधारित गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' जूनियर्स के मंच पर प्रतिभागी इशिता गुप्ता एक करोड़ के सवाल का सामना करती नज़र आएंगी।


इस हफ्ते, ‘कौन बनेगा करोड़पति’ केबीसी जूनियर्स प्रस्तुत करेगा, जिसमें 8 से 15 वर्ष के प्रतिभाशाली बच्चे अपनी बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन करते हुए रोमांचक चुनौतियों का सामना करेंगे। इन्हीं होनहार प्रतिभाओं में से एक होंगी


बेंगलुरु, कर्नाटक की इशिता गुप्ता। 7वीं कक्षा में पढ़ रहीं इशिता की बुद्धिमत्ता कुछ सबसे तेज़ बुद्धियों को भी टक्कर दे सकती है, और अब वह एक करोड़ के सवाल का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं!


इशिता ने पूछा, सर, आपने यह जैकेट कहां से ली है? यह वाकई बहुत अच्छी लग रही है! अमिताभ बच्चन ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, सच कहूं, तो मुझे नहीं पता कि यह जैकेट कहां बनी है। जब मैं यहां काम पर आता हूं, तो सिर्फ पायजामा-कुर्ता पहनकर आता हूं।


लेकिन यहां पहुंचने के बाद, वे मुझे यह कपड़े पहनने को देते हैं। ये हमारे नहीं हैं, यह सब टीम ने दिया है। हमारी कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर प्रियाजी यह सब तैयार करती हैं।


चूंकि आपको फैशन डिज़ाइनिंग का इतना शौक है, इसलिए गेम खत्म होने के बाद, मैं आपकी उनसे मुलाकात करवाऊंगा, फिर आप उन्हें कुछ फैशन टिप्स दे सकती हैं।


इशिता आगे पूछती हैं कि क्या वह स्किनकेय??? करते हैं, इस पर अमिताभ बच्चन मज़ाकिया अंदाज में जवाब देते हैं, मैं सिर्फ सरसों का तेल लगाता हूं, और कुछ नहीं। आजकल की युवा पीढ़ी ही यह सब करती है। फिर हंसते हुए कहते हैं, हे भगवान, आज की पीढ़ी से बचाओ हमको!



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।