कोल्हापुर/मुंबई: मराठी अभिनेत्री कल्याणी कुराले जाधव की रोड हादसे में मौत हो गई है| कोल्हापुर जिले के हलोंडी गांव के पास सांगली-कोल्हापुर हाइवे पर सड़क हादसे में अभिनेत्री कल्याणी कुराले जाधव की मौत हो गई है| 32 वर्षीय अभिनेत्री कल्याणी कुराले जाधव स्कूटी से घर जा रही थीं, तभी हलोंडी गांव के पास एक ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी| उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कल्याणी को मृत घोषित कर दिया|
घटना 12 नवंबर की रात करीब 11 बजे की है| शनिवार रात जब कल्याणी कुराले अपना रेस्टोरेंट बंद करके घर जा रही थीं, उसी वक्त यह हादसा हुआ है| रिपोर्ट्स के मुताबिक , कुछ दिनों पहले ही अभिनेत्री कल्याणी कुराले ने अपना रेस्टोरेंट खोला था| फिलहाल,पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ आईपीसी और मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|
कोल्हापुर पुलिस अधिकारी ने बताया,''मराठी अभिनेत्री कल्याणी कुराले की 12 नवंबर की रात करीब 11 बजे कोल्हापुर जिले के हलोंडी गांव के पास सांगली कोल्हापुर राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। वह दोपहिया वाहन से घर जा रही थी कि तभी एक ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी| IPC और मोटर वाहन अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई|