मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बंगाल में बवाल: 'बीजेपी नबन्ना मार्च' में भारी बवाल , भाजपा कार्यकर्ताओं ने पथराव किया, पुलिस वाहनों में लगाई आग

कोलकाता: भाजपा ने पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ 'नबन्ना मार्च' निकाला। कोलकाता में सरकार के खिलाफ भाजपा के नबन्ना चलो मार्च के बीच पुलिस वाहनों में आग लगा दी गई। भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प…

बंगाल में बवाल: 'बीजेपी नबन्ना मार्च' में भारी बवाल , भाजपा कार्यकर्ताओं ने पथराव किया, पुलिस वाहनों में लगाई आग
बंगाल में बवाल: 'बीजेपी नबन्ना मार्च' में भारी बवाल , भाजपा कार्यकर्ताओं ने पथराव किया, पुलिस वाहनों में लगाई आग | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता: भाजपा ने पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ 'नबन्ना मार्च' निकाला। कोलकाता में सरकार के खिलाफ भाजपा के नबन्ना चलो मार्च के बीच पुलिस वाहनों में आग लगा दी गई। भाजपा  कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई| कोलकाता में BJP नेता सुवेन्दु अधिकारी को पुलिस ने हिरासत में लिया।



भ्रष्टाचार के मुद्दों के विरोध में पश्चिम बंगाल सचिवालय (नबन्ना) तक मार्च कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प के बाद मंगलवार दोपहर कोलकाता की सड़कें एक युद्ध के मैदान में तब्दील हो गईं।कोलकाता में नबन्ना चलो मार्च के बीच पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी गई|  इसके अलावा हावड़ा में पुलिस पर पत्थरबाजी भी की गई है|



भाजपा के नबन्ना चलो अभियान पर विपक्ष के नेता सुवेन्दु अधिकारी ने कहा कि,'ये शांतिपूर्ण आंदोलन है। ये भ्रष्टाचार और बेरोज़गारी का मुद्दा है। बंगाल की जनता ममता जी के साथ नहीं है इसलिए वह बंगाल में उत्तर कोरिया की तरह तानाशाही कर रही हैं|



वहीँ, नबान्न चलो अभियान के बीच हावड़ा के संतरागाछी इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने और तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का उपयोग किया और आंसू गैस के गोले दागे।



भाजपा कार्यकर्ताओं को नबन्ना चलो अभियान में हिस्सा लेने के लिए कोलकाता जाने से पुलिस ने रोका। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच बोलपुर रेलवे स्टेशन पर झड़प हुई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।