मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कोलकाता पूर्वी रेलवे के कार्यालय में आग लगने से दो रेलवे अधिकारी, एक एएसआई समेत 9 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया शोक

कोलकाता: कोलकाता के स्ट्रैंड रोड के पास सेंट्रल मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में सोमवार की शाम भयंकर आग लग गई थी| कोलकाता पूर्वी रेलवे के कार्यालय में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्…

कोलकाता पूर्वी रेलवे के कार्यालय में आग लगने से दो रेलवे अधिकारी, एक एएसआई समेत 9 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया शोक
कोलकाता पूर्वी रेलवे के कार्यालय में आग लगने से दो रेलवे अधिकारी, एक एएसआई समेत 9 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया शोक | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता: कोलकाता के स्ट्रैंड रोड के पास सेंट्रल मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में सोमवार की शाम भयंकर आग लग गई थी| कोलकाता पूर्वी रेलवे के कार्यालय में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में आग लगने से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को PMNRF से 2 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की मंजूरी दी|




सेंट्रल कोलकाता के स्ट्रैंड रोड पर स्थित इस बिल्डिंग में सोमवार की शाम भयंकर आग लग गई थी|मरने वालों में कई दमकल कर्मचारी और 2 पुलिसकर्मी शामिल हैं| मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी पहुंची थीं| इस बिल्डिंग में रेलवे का ऑफिस था| इस हादसे में मरने वाले दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। हालांकि अब आग पर काबू पा लिया गया है।




वहीं आग में झुलसे लोगों के परिवारजनों के लिए ममता सरकार ने 10-10 लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे को लेकर दुख जताया है और ट्वीट किया है कि कोलकाता की इमारत में लगी आग में मरने वालों की खबर सुनकर दुखी हूं। मृतकों के परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। पीएम मोदी ने आगे लिखा कि हादसे में घायल लोगों के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।



वहीं रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस घटना पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि इस हादसे में चार दमकल कर्मचारी, दो रेलवे अधिकारी, एक एएसआई समेत नौ लोगों की मौत हो गई है। रेल मंत्री ने रेलवे की तरफ से राज्य सरकार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। पीयूष गोयल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि आग की वजह जानने के लिए रेलवे के चार अधिकारियों के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय कमिटी का गठन किया गया है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।