मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

फ़िल्म 'हाथी मेरे साथी' ने श्रीया पिलगांवकर और जोया हुसैन के नए पोस्टर के साथ मनाया महिला दिवस

नई दिल्ली: 'हाथी मेरे साथी' के प्रशंसकों के लिए यह एक ट्रिपल बोनान्ज़ा है क्योंकि इरोज इंटरनेशनल ने विशेष रूप से महिला दिवस के अवसर पर अपनी लीडिंग लेडीज़, श्रीया पिलगांवकर और ज़ोया हुसैन के दो नए पोस…

फ़िल्म 'हाथी मेरे साथी' ने श्रीया पिलगांवकर और जोया हुसैन के नए पोस्टर के साथ मनाया महिला दिवस
फ़िल्म 'हाथी मेरे साथी' ने श्रीया पिलगांवकर और जोया हुसैन के नए पोस्टर के साथ मनाया महिला दिवस | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: 'हाथी मेरे साथी' के प्रशंसकों के लिए यह एक ट्रिपल बोनान्ज़ा है क्योंकि इरोज इंटरनेशनल ने विशेष रूप से महिला दिवस के अवसर पर अपनी लीडिंग लेडीज़, श्रीया पिलगांवकर और ज़ोया हुसैन के दो नए पोस्टर रिलीज़ कर दिए हैं। सिर्फ़ यही नहीं, निर्माताओं ने अपने गीत 'धीमे धीमे' की भी घोषणा कर दी है जिसे 9 मार्च को रिलीज़ किया जाएगा।



निर्माताओं ने हाथी मेरे साथी से अपने सशक्त महिला पात्र अरुंधति और आरवी को प्रस्तुत करने के लिए महिला दिवस का दिन चुना है जिसे क्रमश: श्रेया और ज़ोया द्वारा निभाया जाएगा। तो, आप भी 'हाथी मेरे साथी' की इन शक्तिशाली और खूबसूरत महिलाओं के साथ महिला दिवस का जश्न मनाएं।



हाथी मेरे साथी एक ऐसी कहानी है जो एक आदमी (राणा दग्गुबाती) की कहानी का पता लगाती है, जो इकोसिस्टम की रक्षा करते हुए अपना अधिकांश जीवन जंगल में बिताता है। यह एक आदमी और एक हाथी के बीच रिश्ते की एक अंतहीन कहानी है जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।



फिल्म का निर्देशन प्रभु सोलोमन ने किया है, जो वाइल्डलाइफ पर बनने वाली फिल्मों के विशेषज्ञ हैं। इरोस एसटीएक्स ग्लोबल कॉरपोरेशन के एक डिवीजन इरोस मोशन पिक्चर्स द्वारा फिल्म को निर्मित किया जा रहा है, यह भारतीय फिल्म उद्योग में एक स्थापित नाम है जो 40 वर्षों से अधिक का ट्रैक रिकॉर्ड रखता है। यह पैन-इंडिया बहुभाषी फ़िल्म 26 मार्च 2021 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।