दिनाजपुर: पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में भाजपा विधायक का शव लटका हुआ मिला है| उत्तर दिनाजपुर जिले के हेमताबाद में अपने घर के पास भाजपा नेता देवेन्द्र नाथ रॉय लटके हुए मिले | भारतीय जनता पार्टी का दावा है कि विधायक की हत्या की गई है|
पश्चिम बंगाल भाजपा ने कहा, उत्तर दिनाजपुर में आरक्षित सीट हेमताबाद के भाजपा विधायक देवेन्द्र नाथ रॉय का शव उनके गांव के घर के पास बिंदाल में लटका मिला। लोगों का स्पष्ट मत है कि उसे पहले मारा गया और फिर लटका दिया गया|
पश्चिम बंगाल के BJP नेता राहुल सिन्हा ने कहा,''उत्तर दिनाजपुर जिले के हेमताबाद में BJP विधायक देबेंद्र नाथ रॉय की आज सुबह हत्या की गई। ये साजिश है, इस हत्याकांड में तृणमूल कांग्रेस शामिल है। इसको हत्या करके आत्महत्या के रूप में चलाने का प्रयास किया गया। हम हत्याकांड की CBI जांच की मांग करते हैं|
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा,' बंगाल के हेमताबाद से भाजपा विधायक देवेंद्र नाथ रॉय की संदिग्ध जघन्य हत्या बेहद चौंकाने वाली और घटिया है। यह ममता सरकार में गुंडा राज और कानून व्यवस्था की विफलता की बात करता है। लोग भविष्य में इस तरह के सरकार को माफ नहीं करेंगे। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।