बंगाल में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी TMC में शामिल
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कोलकाता में भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी TMC (तृणमूल कांग्रेस) में शामिल हु…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
बंगाल में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी TMC में शामिल | फ़ोटो: TVL News
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कोलकाता में भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी TMC (तृणमूल कांग्रेस) में शामिल हुए।कोलकाता स्थित तृणमूल भवन में आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा में तृणमूल संसदीय दल के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय और वरिष्ठ मंत्री पार्थ चटर्जी की उपस्थिति में अभिजीत ने टीएमसी की सदस्यता ली।
गौरतलब है कि प्रणब मुखर्जी के परिवार का दशकों से कांग्रेस के साथ संबंध रहा है, लेकिन पूर्व राष्ट्रपति के निधन के बाद अब अभिजीत ने कांग्रेस से किनारा कर लिया है। इस मौके पर मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि बंगाल के सपूत दिवंगत प्रणब मुखर्जी की भारत ही नहीं पूरी दुनिया में एक पहचान रही है। वह हम सभी के मार्गदर्शक रहे हैं। अभिजीत के तृणमूल में शामिल होने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।
इधर, अभिजीत का टीएमसी में जाना उनकी बहन कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी को बिल्कुल भी रास नहीं आया। शर्मिष्ठा ने ट्वीट करते हुए इसे 'सैड' यानी निराशाजनक करार दिया। शर्मिष्ठा दिल्ली कांग्रेस की प्रमुख नेता हैं।
बता दें कि पिछले महीने ही अभिजीत ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सांसद भतीजे और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी से कोलकाता में मिले थे। उसके बाद से ही अटकलें तेज थी कि वह जल्द टीएमसी में शामिल होंगे। इससे पहले नौ जून को अभिजीत ने टीएमसी के जिलाध्यक्ष और जंगीपुर के सांसद समेत कई नेताओं से जंगीपुर स्थित अपने आवास पर मिले थे। अभिजीत मुर्शिदाबाद के जंगीपुर से दो बार सांसद रह चुके हैं। हालांकि इन अटकलों पर अभिजीत ने विराम लगाते हुए कहा था कि वो कांग्रेस में ही रहेंगे और उनका टीएमसी या किसी दूसरी पार्टी में शामिल होने की खबरें गलत हैं।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 5 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।