कोलकाता: पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण मामले में कोलकाता पुलिस ने बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती से की पूछताछ की| अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती के पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान विवादास्पद भाषण को लेकर कोलकाता पुलिस उनसे वर्चुअली पूछताछ कर रही है। मानिकतला में उनके भाषण को लेकर एक FIR दर्ज की गई थी।
पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान विवादित भाषण से संबंधित मामले में मिथुन के खिलाफ मानिकलता पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था। एफआईआर रद्द करने की मांग को लेकर मिथुन ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। मामले में हाईकोर्ट ने पुलिस को मिथुन से पूछताछ करने का निर्देश दिया था। इसी सिलसिले में पुलिस उनसे वर्चुअली पूछताछ कर रही है।
भाजपा में शामिल होते ही मिथुन चक्रवर्ती ने ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ कड़े तेवर दिखाए थे। चुनावी मंच से उन्होंने कहा था, "मैं एक नंबर का कोबरा हूं.. डसूंगा तो तुम फोटो बन जाओगे"| बता दें कि 7 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मिथुन चक्रवर्ती ने भाजपा का दामन थामा था।भाजपा में शामिल होने के बाद कोलकाता में चुनावी रैली के मंच पर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा था,'', मैं प्योर कोबरा हूं..एक बार काटुगा और तुम एक फोटो बन जाओगे|
मिथुन ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि,.. मैं जोल डोरा (पनिहल) सांप नहीं हूं... मैं प्योर कोबरा हूं| मैं एक नंबर का कोबरा हूं.. डसूंगा तो तुम फोटो बन जाओगे|" उन्होंने कहा कि मैं जोलधरा सांप भी नही हूं बेलेबोरा सांप भी नहीं, मैं कोबरा हूं, एक दंश में ही काम तमाम कर दूंगा| '''
इसी दौरान मंच से मिथुन चक्रवर्ती ने कहा था,'''मरूंगा यहां लाश गिरेगी शमशान में'| इसके बाद उन्होंने कहा कि यह डायलॉग पुराना हो गया है| और अब नया डायलॉग है ...'''अमी जोल्धोराओ नोई, बीले बोराओ नोई ... अमि इक्ता कोबरा, ईक चोबोल-ई छोबी (मुझे एक हानिरहित सांप समझने की गलती न करें, मैं एक कोबरा हूं, लोगों को एक बार में डंसकर मार भी सकता हूं)।' एक बार ही काटने से तुम समाप्त हो जाएगे.. डसूंगा तुम एक फोटो बन जाओगे..एक बार काटुगा और तुम एक फोटो बन जाओगे|