कोलकाता: पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर में मार्केट में BJP विधायक का शव लटका हुआ मिला है| उत्तर दिनाजपुर जिले में बीजेपी के हेमताबाद से विधायक देबेंद्र नाथ का शव सोमवार सुबह एक दुकान के बाहर बरामदे में लटका मिला| भारतीय जनता पार्टी का दावा है कि विधायक की हत्या की गई है| वहीं पश्चिम बंगाल पुलिस को विधायक देबेंद्र नाथ के शर्ट की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ है | नोट में 2 लोगों को उनकी मौत के लिए जिम्मेदार बताया।
पश्चिम बंगाल पुलिस ने कहा,' उत्तर दिनाजपुर के बलिया में आज विधायक हेमताबाद देबेंद्र नाथ रॉय का शव फांसी पर लटका मिला। मृतक की शर्ट की जेब से सुसाइड नोट बरामद। नोट में 2 लोगों को उनकी मौत के लिए जिम्मेदार बताया। जांच चल रही है|
पुलिस ने कहा, आज सुबह हेमताबाद विधायक देबेंद्र नाथ रॉय के शव का बलिया के देबेन मोर, रायगंज की एक मोबाइल शॉप के बरामदे की छत से लटका मिला।मृतक की शर्ट की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट में दो लोगों को उनकी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है|
पुलिस ने कहा,जांच के सभी आवश्यक कदम जैसे कि tracker dog का उपयोग, फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई है। पोस्टमार्टम होना बाकी है। पुलिस ने कहा, लोगों से अनुरोध किया जाता है कि वे काल्पनिक, पक्षपातपूर्ण और निर्णय संबंधी निष्कर्षों पर न कूदें और जांच पूरी होने तक प्रतीक्षा करें|
रायगंज के एसपी सुमित कुमार ने कहा, “आज हेमताबाद के विधायक देबेन्द्र नाथ रॉय का शव उत्तर दिनाजपुर के बलिया में लटका हुआ मिला। उनकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मौत के लिए तीन लोगों को कसूरवार ठहराया गया है। इस बारे में विस्तृत जांच की जा रही है।”
इससे पहले, पश्चिम बंगाल के BJP नेता राहुल सिन्हा ने कहा,''उत्तर दिनाजपुर जिले के हेमताबाद में BJP विधायक देबेंद्र नाथ रॉय की आज सुबह हत्या की गई। ये साजिश है, इस हत्याकांड में तृणमूल कांग्रेस शामिल है। इसको हत्या करके आत्महत्या के रूप में चलाने का प्रयास किया गया। हम हत्याकांड की CBI जांच की मांग करते हैं|
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा,'पश्चिम बंगाल के हेमताबाद से भाजपा विधायक देवेंद्र नाथ रॉय की संदिग्ध जघन्य हत्या बेहद चौंकाने वाली और घटिया है। यह ममता सरकार में गुंडा राज और कानून व्यवस्था की विफलता की बात करता है। लोग भविष्य में इस तरह के सरकार को माफ नहीं करेंगे। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। बता दें कि,''देवेंद्र नाथ रॉय 2016 में सीपीआईएम के टिकट पर उत्तर दिनाजपुर जिले के हेमटाबाद विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे, लेकिन बाद में वे 2019 में बीजेपी में शामिल हो गए।