मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

कोटा में राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत, नशे के आदि थे मृतक

कोटा: राजस्थान के कोटा में राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। कोटा जिले से होकर गुजरने वाले दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर नयापुरा थाना इलाके में तीन युवकों की र…

कोटा में राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत, नशे के आदि थे मृतक
कोटा में राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत, नशे के आदि थे मृतक | फ़ोटो: TVL News

कोटा: राजस्थान के कोटा में राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। कोटा जिले से होकर गुजरने वाले दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर नयापुरा थाना इलाके में तीन युवकों की राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।  सुबह मौके से गुजर रहे लोगों ने तीनों की मौत की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शवों को एमबीएस की मोर्चरी में रखवाया है। 


एक मृतक की शिनाख्त सुल्तानपुर निवासी जगदीश मीणा के रूप में हुई है। जबकि एक युवक के पास से चेचट की आईडी मिली है। तीसरे की पहचान नहीं हुई है। जगदीश लंबे समय से कोटा में रहकर काम करता था। शराब का आदि था।


मृतकों के पास से लोहे के टुकड़े मिले हैं। जो की पुलिया निर्माण में काम आते हैं। संभावना जताई जा रही है कि तीनों लोहे के सरिए को चुराकर ले जा रहे थे। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए।


थाना नयापुरा के CI राजेन्द्र कमांडो ने बताया दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रेक पर 3 लोगों के राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। इनमें से एक व्यक्ति की शिनाख्त हुई है। प्रथम दृष्टया लगता है कि ये नशे के आदि थे। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच जारी है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।