मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

कुल्लू में भीषण हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कूल बस, अब तक 16 लोगों की मौत, कई घायल; बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ज़िले में सोमवार को भीषण हादसा हो गया। कुल्लू ज़िले के नियोली-शानशेर मार्ग पर सैंज घाटी के जांगला इलाके में स्कूली बस 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में अब तक 16…

कुल्लू में भीषण हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कूल बस, अब तक 16 लोगों की मौत, कई घायल; बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
कुल्लू में भीषण हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कूल बस, अब तक 16 लोगों की मौत, कई घायल; बढ़ सकती है मृतकों की संख्या | फ़ोटो: TVL News

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ज़िले में सोमवार को भीषण हादसा हो गया। कुल्लू ज़िले के नियोली-शानशेर मार्ग पर सैंज घाटी के जांगला इलाके में स्कूली बस 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है तो कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जिनमें कई की स्थिति बेहद नाजुक है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है | बताया जा रहा है कि बस में 45 लोग सवार थे।



कुल्लू के DC आशुतोष गर्ग ने कहा,'हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ज़िले के नियोली-शानशेर मार्ग पर सैंज घाटी के जांगला इलाके में एक निजी बस के चट्टान से गिरने से कई लोगों की मृत्यु हो गई। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया जा रहा है, कुल्लू की टीमें मौके पर पहुंची| 



डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर ने कहा कि,''स्कूल बस कुल्लू से सैंज जा रही थी। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। रेस्क्यू अभियान जारी है। घटना सुबह करीब 8 बजे हुई। माना जा रहा है कि स्कूल के बच्चे भी बस में थे। 



राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी ,मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हादसे पर दुख जाहिर करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। केंद्र सरकार ने मृतक के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की।



हिमाचल प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। सरकार ने कहा,'प्रत्येक घायल व्यक्ति को तत्काल राहत के रूप में 15,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। घायलों का नि:शुल्क इलाज भी किया जाएगा|



केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा,''कुल्लू की बस दुर्घटना में जिन लोगों ने अपनों को खोया है उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। मैंने हिमाचल प्रशासन से बात की है, बचाव कार्य पूरी गति से चल रहा है। NDRF भी शीघ्र घटनास्थल पर पहुँचने वाली है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ|



प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में हुई एक दुखद बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से बस दुर्घटना के प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये और घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की भी घोषणा की है।



प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया; "हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुई बस दुर्घटना हृदय विदारक है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं आशा करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगे। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है|



 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहा "प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में हुई दुखद बस दुर्घटना के प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की मंजूरी दी है। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। "



हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बस हादसे के दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा, "बहुत दुखद घटना घटित हुई है। 12 लोगों की मृत्यु हुई है। 3 लोग घायल हैं जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। घायलों के बेहतर इलाज के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।"जैसे ही मुझे सूचना मिली मैंने प्रशासन को दुर्घटना स्थल पर टीम भेजने और रेस्क्यू के लिए हर संभव प्रयास के निर्देश दिए। मृतकों के परिवारों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं। मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी|



हादसे पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दुख जाहिर करते हुए ट्विटर पर लिखा, ''कुल्लू की सैंज घाटी में एक निजी बस के हादसे का दुखद समाचार मिला। पूरा प्रशासन मौके पर है, घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। ईश्वर इस घटना में दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकग्रस्त परिवारजनों को संबल प्रदान करें। ईश्वर से कामना करता हूं कम से कम लोग हताहत हुए हों।''



भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कुल्लू बस हादसे पर शोक एवं पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की।



कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हादसे पर दुख जाहिर करते हुए कहा,''हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुए भयानक बस हादसे में बच्चों सहित स्थानीय लोगों की मृत्यु की ख़बर बेहद दुःखद है। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं और दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करता हूं। मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं।



कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया,''कुल्लू-हिमाचल प्रदेश में हुए भीषण सड़क हादसे में स्कूली बच्चों समेत स्थानीय लोगों की मृत्यु की खबर सुनकर मन को भारी दुख पहुंचा।  परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं।  मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।




कुल्लू बस दुर्घटना पर हिमाचल प्रदेश के मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा,''12 लोगों की मृत्यु अभी तक रिपोर्ट की गई है। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बस में ड्राइवर और कंडक्टर सहित कुल 15 ही लोगों के होने की जानकारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी चल रहा है|



मेरे भाई की बस के नीचे दबने से मृत्यु हो गई: परिजन

कुल्लू बस हादसे में पीड़ित का परिजन ने कहा,''मेरे दो भाई, निरंजन और अमित, बस से आ रहे थे। 8 बजे के करीब मेरे मालिक का फोन आया कि बस का हादसा हुआ है। मैं जब वहां पहुंचा तब निरंजन को बस से निकाला जा रहा था, जो घायल है। अमित की बस के नीचे दबने से मृत्यु हो गई|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।