कुशीनगर: सात फेरों से पहले दुल्हन की मौत, खबर सुनकर दुल्हा भी हुआ बेहोश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कुशीनगर जिले में बरात लेकर जाने की तैयारी चल रही थी, उधर दुल्हन की मौत की खबर आ गई। जिले के खड्डा क्षेत्र में रविवार को नेबुआ…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
कुशीनगर: सात फेरों से पहले दुल्हन की मौत, खबर सुनकर दुल्हा भी हुआ बेहोश | फ़ोटो: TVL News
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कुशीनगर जिले में बरात लेकर जाने की तैयारी चल रही थी, उधर दुल्हन की मौत की खबर आ गई। जिले के खड्डा क्षेत्र में रविवार को नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में बारात लेकर जाने की तैयारियों के बीच दुल्हन की मौत की खबर सुनकर दुल्हा भी बेहोश हो गया। जहां खुशी मनाई जा रही थी वहां चंद पलों में मातम पसर गया।
खड्डा थानाक्षेत्र के धनौजी आबादकारी निवासी ओमप्रकाश कुशवाहा की शादी नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के कठनईया निवासी माया से तय थी। 26 नवंबर को तिलक समारोह संपन्न हुआ था।
तिलक के दिन दुल्हन माया अपने भाई की बाइक से खरीदारी करने जाते समय गिर गई थी। मामूली चोट बता स्थानीय डॉक्टर ने दवा देकर घर भेज दिया था। शनिवार को हल्दी की रस्म हंसी खुशी से निभाई गई।
रविवार की भोर करीब चार बजे अचानक माया की तबीयत बिगड़ गई। परिजन कुछ कर पाते तभी उसकी मौत हो गई। घर में कोहराम मच गया। शादी का ख्वाब संजोए दूल्हा ओमप्रकाश व परिवार को दुखद सूचना मिली तो सब सन्न रह गए।मांगलिक गीत रोने व चित्कार में बदल गई। विधाता के इस क्रूर फैसले को देख दूल्हा ओमप्रकाश बार-बार अचेत हो रहा है। दोनों परिवार में खुशी मातम में बदल गई है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 29 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।