मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

लखीमपुर में नाबालिग छात्रा के साथ हैवानियत: फोड़ी आंखें....मुंह में भरी मिट्टी, हत्या कर गन्ने के खेत में फेंका शव

लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी के तिकुनिया क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव सोमवार 9 अक्टूबर को करीब 11 बजे रमुवापुर गांव के पास मोहन सिंह नामक व्यक्ति के गन्ने के खेत म…

लखीमपुर में नाबालिग छात्रा के साथ हैवानियत: फोड़ी आंखें....मुंह में भरी मिट्टी, हत्या कर गन्ने के खेत में फेंका शव
लखीमपुर में नाबालिग छात्रा के साथ हैवानियत: फोड़ी आंखें....मुंह में भरी मिट्टी, हत्या कर गन्ने के खेत में फेंका शव | फ़ोटो: TVL News

लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी के तिकुनिया क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव सोमवार 9 अक्टूबर को करीब 11 बजे रमुवापुर गांव के पास मोहन सिंह नामक व्यक्ति के गन्ने के खेत में मिला।  छात्रा के सिर पर चोट के निशान हैं। आंखें फूटी हुईं और मुंह में मिट्टी भरी हुई मिली कपड़े भी अस्त-व्यस्त मिले। दरिंदों ने छात्रा की बायीं आंख फोड़ दी। मुंह और चेहरे पर भी बेरहमी से बार किए हैं। आशंका है कि रेप के बाद उसकी हत्‍या कर दी गई।



बता दें कि, 13 वर्षीय छात्रा सिंगाही थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। रविवार को वह मदरसे में पढ़ने गई थी। शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन देर रात तक कुछ पता नहीं चला। सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। सोमवार को छात्रा का शव गन्ने के खेत में मिला। छात्रा के परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है।



सूचना पर पहुंची खीरी पुलिस ने शव को पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।  घटना के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच, एसओजी, सर्विलांस और आसपास के थानों की पुलिस की टीमें बनाई गई हैं। पुलिस ने बताया, थाना तिकुनियाँ पुलिस द्वारा दिनांक 08 अक्टूबर की रात 11.35 बजे प्राप्त सूचना पर रिपोर्ट दर्ज किया गया था। पुलिस द्वारा छात्रा के परिजनों के साथ मिलकर छात्रा को खोजने के प्रयास किए जा रहे थें। 9 अक्टूबर को छात्रा का शव मिलने के बाद पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम परीक्षण चिकित्सकों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी कराते हुए कराया जा रहा है। घटना के शीघ्र अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी निघासन के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया है।



एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि,''तिकुनिया क्षेत्र में 13 वर्षीय छात्रा कल से लापता थी, आज उसका शव गन्ने के खेत में मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कुछ चोटों के निशान दिख रहे हैं। जांच के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 अक्टूबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।