मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

लखनऊ न्यूज़ : अप्रैल से शुरु आर्थिक गणना, बनेंगी योजनाएं और नीतियां

उत्तर प्रदेश में होने वाली इस गणना को लेकर सोमवार को लोकभवन में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति (एसएलएससी) की बैठक आयोजित की गई।बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि आर्…

लखनऊ न्यूज़ : अप्रैल से शुरु आर्थिक गणना, बनेंगी योजनाएं और नीतियां
लखनऊ न्यूज़ : अप्रैल से शुरु आर्थिक गणना, बनेंगी योजनाएं और नीतियां — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


उत्तर प्रदेश में होने वाली इस गणना को लेकर सोमवार को लोकभवन में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति (एसएलएससी) की बैठक आयोजित की गई।


बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि आर्थिक गणना के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर ली जायें।


जिलास्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण फरवरी तक और उपजिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर, एन्यूमरेटर एवं सुपरवाइजर का प्रशिक्षण मार्च तक पूरा करा लिया जाये।


उन्होंने कहा कि गणना को निर्धारित समयावधि में पूरी कराने के लिये सभी सम्बन्धित विभागों द्वारा परस्पर सहयोग व समन्वय सुनिश्चित किया जाये।


मण्डल एवं जनपद पर सभी सम्बन्धित विभागों के परस्पर सामंजस्य एवं समन्वय के लिए मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में गठित मण्डल स्तरीय समन्वय समिति


तथा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक समय से करके जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करा ली जायें।


बैठक में मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार डॉ. केवी राजू, प्रमुख सचिव नियोजन आलोक कुमार, प्रमुख सचिव एमएसएमई आलोक कुमार,


प्रमुख सचिव व्यावसायिक शिक्षा डॉ. हरिओम, प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन के. रविन्द्र नायक सहित सम्बन्धित विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण आदि मौजूद रहे।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।