लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भी लगातार कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में COVID19 के 1924 नए मामले सामने आए है| | नए मामले सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 51,160 पर पहुँच गई है| वहीं प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 46 मौतें हुईं, इसके बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 1146 हो चुकी है|
उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया,'उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 1924 नए मामले सामने आए हैं, सक्रिय मामलों की कुल संख्या 19137 हो गई है। अब तक कोरोना से कुल 30831 मरीज़ ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं और कोरोना से 1192 लोगों की मौत हुई है|
अमित मोहन प्रसाद ने बताया,'कल प्रदेश में 43,401 सैंपल्स की जांच की गई है और अब तक प्रदेश में कुल 15,13,827 सैंपल्स की जांच की गई है|कल 5-5 सैंपल के 3102 पूल और 10-10 सैंपल के 310 पूल लगाए गए। 5-5 सैंपल के 3102 पूल में से 402 में पॉजिटिविटी देखी गई और 10 सैंपल के 310 पूल में से 46 में पॉजिटिविटी देखी गई|अब तक सर्विलांस से 31055 कंटेनमेंट इलाकों में 1,26,87,638 घरों का सर्विलांस किया गया है, जिसमें 6,46,38,915 लोग रहते हैं|
यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया,''प्रदेश में अब तक होम आइसोलेशन की अनुमति नहीं दी थी, परन्तु आज मुख्यमंत्री जी ने आज एक कमेटी बनाई है, आज ही उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जा रही है और आज ही इसपर निर्णय लेकर होम आइसोलेशन पर नए आदेश राज्य सरकार द्वारा दिए जाएंगे|होम आइसोलेशन की शर्तें बहुत ही सख्त होंगी, क्योंकि घर पर अगर कोरोना पॉजिटिव रह रहा है तो उसे इस तरह से रखा जाए की उसके संपर्क में कोई व्यक्ति न आए|
अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया,'मुख्यमंत्री जी ने डोर-टू-डोर सर्वे का आदेश दिया है, सर्वे का काम सतत प्रक्रिया रहेगी यानी सर्वे रुकेगा नहीं, जहां सर्वे हो चुका है वहां अगले सप्ताह फिर सर्वे किया जाए|