मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों में आए COVID-19 के 1986 नए मामले और हुईं 24 मौतें,संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 47 हजार के पार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भी लगातार कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में COVID19 के 1986 नए मामले सामने आए है| नए मामले सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश में कोरोन…

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों में आए COVID-19 के 1986 नए मामले और हुईं 24 मौतें,संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 47 हजार के पार
उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों में आए COVID-19 के 1986 नए मामले और हुईं 24 मौतें,संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 47 हजार के पार | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भी लगातार कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में COVID19 के 1986 नए मामले सामने आए है| नए मामले सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 47,036 पर पहुँच गई है| वहीं प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 24 मौतें हुईं, इसके बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 1108 हो चुकी है| 




उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया,''पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 1986 नए मामले सामने आए हैं। एक्टिव मामलों की कुल संख्या 17264 हो गई है। पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज लोगों की संख्या 28664 है। अब तक कोरोना वायरस से 1108 लोगों की मौत हुई है| 



अमित मोहन प्रसाद ने बताया,''कल 5-5 सैंपल के 2815 पूल और 10-10 सैंपल के 303 पूल लगाए गए। 5-5 सैंपल के 2815 पूल में से 394 में पॉजिटिविटी देखी गई और 10 सैंपल के 303 पूल में से 47 में पॉजिटिविटी देखी गई| कल प्रदेश में 46769 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक कुल 1426303 सैंपल्स की जांच प्रदेश में की जा चुकी है|अब तक सर्विलांस से 30366 कंटेनमेंट इलाकों में 1,25,47,145 घरों का जिसमें 6,39,50,402 लोग रहते हैं, उनका सर्विलांस किया गया है|




अमित मोहन प्रसाद ने बताया,' CM योगी आदित्यनाथ जी ने कहा रोग मुक्त हुए समस्त लोगों की केस हिस्ट्री का अध्ययन करते हुए चिकित्सक और अधिक शोध करें, इससे उपचार की कारगर विधि विकसित करने में मदद मिलेगी। रैपिड एंटीजन टेस्ट की संख्या में वृद्धि की जाए, समस्त जनपदों में एम्बुलेंस की संख्या बढ़ाई जाए|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।