मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

लखनऊ: कनपटी पर असलहा सटाकर सराफा कारोबारी से जेवरात से भरा बैग छीनकर भाग गए बदमाश, हवाई फायरिंग भी की

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र के मिश्रपुर डिपो इलाके में मंगलवार रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने सराफा कारोबारी नरेश सिंह की कनपटी पर असलहा लगाकर जेवरात से भरा बैग लूट लिया।…

लखनऊ: कनपटी पर असलहा सटाकर सराफा कारोबारी से जेवरात से भरा बैग छीनकर भाग गए बदमाश, हवाई फायरिंग भी की
लखनऊ: कनपटी पर असलहा सटाकर सराफा कारोबारी से जेवरात से भरा बैग छीनकर भाग गए बदमाश, हवाई फायरिंग भी की — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र के मिश्रपुर डिपो इलाके में मंगलवार रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने सराफा कारोबारी नरेश सिंह  की कनपटी पर असलहा लगाकर जेवरात से भरा बैग लूट लिया। विरोध पर फायरिंग भी की। कारोबारी नरेश सिंह ने पुलिस को सूचना दी।सराफा कारोबारी के मुताबिक बैग में सोने-चांदी के 12 लाख रुपये के जेवरात थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी।



जानकारी के मुताबिक, मिश्रपुर गांव केसराफा कारोबारी नरेश सिंह मंगलवार रात करीब 8.30 बजे दुकान बंद कर घर जा रहे थे। तभी दो बाइक से आये तीन बदमाशाें ने ओवरटेक कर अपनी बाइक कारोबारी की बाइक के सामने लगा दी। फिर एक बदमाश उनका बैग छीनने लगा| जब कारोबारी ने विरोध किया तो दूसरे बदमाश ने उनकी कनपटी पर असलहा लगा दिया और हवाई फायरिंग कर दी। और फिर बदमाश बैग छीनकर भाग गए।



DCP (उत्तर लखनऊ) काशिमा बीड़ी ने कहा कि ,'नरेश सिंह अपने घर जा रहे थे कि तभी 3 लोगों ने इनको रोका और इनसे ज़ेवरात से भरे बैग को छीनकर भाग गए। भागते हुए बदमाशों ने एक हवाई फायरिंग भी की थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर साक्ष्यों को इकट्ठा कर रही है और मामला पंजीकृत किया जा रहा है|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।