लखनऊ: उत्तर प्रदेश में व्यापारियों पर की जा रही GST छापेमारी को लेकर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सरकार पर निशाना साधा है और सरकार की गलत नीतियों और कार्यशैली को दोषी ठहराया है। मायावती ने कहा कि, '' पहले से ही जीएसटी राज के जंजाल से व्यापारी वर्ग पीड़ित है| अब जीएसटी सर्वे/छापेमारी से तंग व दुःखी होकर बाजार बंद करके आंदोलन करने पर भी मजबूर हो गया है। सरकार को तत्काल निवारण करना चाहिए चाहिए।
बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि,'' सरकार की गलत नीतियों व कार्यशैली आदि का ही परिणाम है कि पहले से ही नए जीएसटी राज के जंजाल से पीड़ित व्यापारी वर्ग अब यूपी में भी जीएसटी सर्वे/छापेमारी से तंग व दुःखी होकर बाजार बंद एवं आन्दोलन करने को मजबूर हो रहे हैं, जिसका निवारण जरूरी।
उन्होंने आगे कहा,'साथ ही, गरीबी, बेरोजगारी व महंगाई के इस कठिन दौर में लोगों की क्रय शक्ति काफी घट गई है, फिर भी गरीब व मजदूर वर्ग दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर भी जीएसटी की महंगी दर चुकानेे को मजबूर है, किन्तु सरकार निश्चिन्त है कि उसका जीएसटी कलेक्शन बढ़ रहा है, क्या ऐसी सोच उचित, जनहितैषी?