लखनऊ: देवा रोड स्थित ऑक्सीजन रिफिल प्लांट में धमाका, 3 लोगों की मौत -आधा दर्जन घायल
लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिल करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया| रिफिलिंग के दौरान सिलेंडर फटने से मौके पर मौजूद तीन लोगों की मौत हो गई| 7 लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि प्लांट…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
लखनऊ: देवा रोड स्थित ऑक्सीजन रिफिल प्लांट में धमाका, 3 लोगों की मौत -आधा दर्जन घायल — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिल करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया| रिफिलिंग के दौरान सिलेंडर फटने से मौके पर मौजूद तीन लोगों की मौत हो गई| 7 लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि प्लांट के अंदर अभी भी कई मजदूर फंसे हुए हैं। पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं।हादसा चिनहट के केटी ऑक्सीजन प्लांट में हुआ|
लखनऊ जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया, लखनऊ के ऑक्सीजन प्लांट में सिलेंडर ब्लास्ट होने का मामला सामने आया है। "सिलेंडर के ब्लास्ट होने के चलते 3 लोगों के हताहत होने और 5 लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है।"
देवा रोड पर चिनहट इलाके के केटी ऑक्सीजन प्लांट में ऑक्सीजन रिफिलिंग के दौरान ब्लास्ट हो गया, इसक बाद वहां अफरा तफरी मच गई| मौके पर पुलिस और फायर विभाग की टीम पहुंच गई है| प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि प्लांट के ऊपर पड़ा शेड हवा में उड़ गया और काफी तेज आवाज आई, पुलिस मौके पर पहुंच गई है और उसने पूरे इलाके को अपने कब्जे में ले लिया है वहीं घायलों और मृतकों को बाहर निकाला जा रहा है साथ ही घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 5 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?
लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।