लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में COVID-19 संक्रमण के 4,454 नए मामले सामने आए है| नए मामले सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 54 हजार 418 पर पहुँच गई है| प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2449 हो चुकी है|
यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया,पिछले 24 घंटे में कोविड के 4,454 नए मामले सामने आए हैं, जिससे एक्टिव मामले 51,537 हो गए हैं। अब तक 1,00,432 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक 2,449 लोगों की संक्रमण से मृत्यु हुई है| उन्होंने कहा कि,''प्रदेश में 24,686 लोग होम आइसोलेशन में हैं। अब तक होम आइसोलेशन में 51658 लोग जा चुके हैं इनमें से 26972 लोग स्वस्थ हो चुके हैं
अमित मोहन प्रसाद ने बताया,कल प्रदेश में 90,914 सैंपल्स की जांच की गई है। अब तक प्रदेश में कुल 37,86,633 सैंपल्स की जांच की गई है|कल 5 सैंपल के 2640 पूल लगाए गए जिसमें से 500 में पॉजिटिविटी देखी गई। 10 सैंपल के 130 पूल लगाए गए जिसमें से 23 में पॉजिटिविटी देखी गई | अब तक सर्विलांस से 58512 इलाकों में 1,75,44,890 घरों का सर्विलांस किया गया है, जिसमें 8,82,78,830 लोग रहते हैं
उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया,''मुख्यमंत्री जी ने आज अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा की है। पूरे प्रदेश में प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षा हो रही हैं। परीक्षा केंद्रों में स्वास्थ्य विभाग के प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश भी CM द्वारा दिए गए हैं |कोविड टेस्टिंग में बढ़ोतरी के निर्देश मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए हैं। एल-2 और एल-3 अस्पतालों में ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित करने और बेड की संख्या में बढ़ोतरी के निर्देश भी दिए गए हैं|प्रदेश में अब तक 62,407 कोविड हेल्प डेस्क स्थापित किए जा चुके हैं। जिनकी मदद से 6,51,842 लोग लक्षणयुक्त पाए गए हैं |
उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त संजय गोयल ने बताया,''वर्तमान में प्रदेश के 15 जनपदों के 710 गांव बाढ़ प्रभावित सूचित किए गए हैं। मुख्यमंत्री जी ने इन जनपदों के जिलाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा की। बाढ़ से संबंधित स्थिति की समीक्षा कर राहत कार्यों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए|
संजय गोयल ने बताया,''प्रदेश में अब तक 328 बाढ़ शरणालयों की स्थापना की गई है, जिनमें वर्तमान में 3 जनपदों के 23 बाढ़ शरणालयों में लगभग 1200 व्यक्ति रह रहे हैं|बाढ़ से निपटने के लिए राहत कार्यों में 894 नाव प्रयोग में लाई जा रही हैं। विभागों के बीच समन्वय के लिए 739 बाढ़ चौकियों की भी स्थापना की गई है। 310 पशु शिविर संचालित किए गए हैं जिसमें 6,57,000 पशुओं का टीकाकरण किया गया है|