मुख्य सामग्री पर जाएँ
4 नवंबर 2026

पिछले 24 घंटों में यूपी में COVID-19 के 4,687 आए नए मरीज और संक्रमण से गई 51 लोगों की जान, संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 1.22 लाख के पार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में तमाम कोशिशों के बाद प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में COVID-19 संक्रमण के 4,687 नए मामले सामने आए है| नए मामले साम…

पिछले 24 घंटों में यूपी में COVID-19 के 4,687 आए नए मरीज और संक्रमण से गई 51 लोगों की जान, संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 1.22 लाख के पार
पिछले 24 घंटों में यूपी में COVID-19 के 4,687 आए नए मरीज और संक्रमण से गई 51 लोगों की जान, संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 1.22 लाख के पार | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में तमाम कोशिशों के बाद प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में COVID-19 संक्रमण के 4,687 नए मामले सामने आए है| नए मामले सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 22 हजार 619 पर पहुँच गई है| वहीं प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 51 मौतें हुईं, इसके बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 2079 हो चुकी है| 




यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया पिछले 24 घंटे में कोविड के 4687 नए मामले सामने आए हैं, जिससे एक्टिव मामले 47890 हो गए हैं। 72650 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक 2079 लोगों की मृत्यु हुई है| 





अमित मोहन प्रसाद ने बताया,''कल 5 सैंपल के 2790 पूल लगाए गए जिसमें से 453 में पॉजिटिविटी देखी गई। 10 सैंपल के 206 पूल लगाए गए जिसमें से 41 में पॉजिटिविटी देखी गई|अब तक सर्विलांस से 50155 इलाकों में 1,63,74,823 घरों का सर्विलांस किया गया है, जिसमें 8,24,46,417 लोग रहते हैं|





ई-संजीवनी पोर्टल का प्रदेश के लोग लगातार इस्तमाल कर रहे हैं, इस पोर्टल से आप घर बैठे डॉक्टरों से सलाह ले सकते हं। अब तक प्रदेश के 21811 लोगों को इससे लाभ मिला है|प्रदेश में अब तक 61766 कोविड हेल्प डेस्क स्थापित हो चुके हैं|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 29 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।