मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

यूपी में बीते 24 घंटों में आए COVID-19 के 6233 नए केस और 57 मौतें, कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 2.35 लाख के पार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में COVID-19 संक्रमण के 5,571नए मामले सामने आए है| नए मामले सामने आने के बाद उत्तर प…

यूपी में बीते 24 घंटों में आए COVID-19 के 6233 नए केस और 57 मौतें, कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 2.35 लाख के पार
यूपी में बीते 24 घंटों में आए COVID-19 के 6233 नए केस और 57 मौतें, कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 2.35 लाख के पार | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में COVID-19 संक्रमण के 5,571नए मामले सामने आए है| नए मामले सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 35 हजार 758 पर पहुँच गई है| राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 55,538 है| वहीं प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 57 मौतें हुईं, इसके बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 3,543 हो चुकी है|





यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया,' विगत 24 घंटे में प्रदेश में 5571 नए कोविड मामले दर्ज किए गए। प्रदेश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 55,538 है, पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके लोग 1,76,677 हैं। रिकवरी रेट लगभग 75% है| कल प्रदेश में 1,49,874 सैंपल्स की जांच की गई है। अब तक प्रदेश में कुल 57,76,664 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है|प्रदेश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 55,538 है जिसमें से 28,270 लोग होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 1,04,593 लोगों ने होम आइसोलेशन का विकल्प लिया है |




यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया,मुख्यमंत्री जी ने कोविड पर आज प्रात: बैठक की। लखनऊ और कानपुर नगर में माइक्रो एनालिसिस करने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग और डोर-टू-डोर सर्वे भी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं|मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि बाजार सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खोला जाए। अब शनिवार को भी दुकानें खुलेंगी। रविवार को बंद रहेगा। यानी शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक पूरी तरह से बंदी रहेगी|





यूपी राहत आयुक्त संजय गोयल ने बताया,''वर्तमान में प्रदेश के 16 जनपदों के 644 गांव बाढ़ प्रभावित हैं, जिसमें से 300 गांव मैरुंड तथा जलमग्न हैं। प्रदेश में बाढ़ की स्थिति स्थिर बनी हुई है| प्रदेश में अब तक 373 बाढ़ शरणालयों की स्थापना की गई है, जिनमें वर्तमान में 2 जनपदों के 21 बाढ़ शरणालयों में वर्तमान में लगभग 1267 व्यक्ति रह रहे हैं|





संजय गोयल ने बताया,'पिछले 24 घंटों में बाढ़ से प्रभावित 2680 परिवारों को खाद्यान्न किट का वितरण किया गया है। अभी तक कुल 1,82,329 परिवारों को खाद्यान्न किट का वितरण किया गया है|बाढ़ प्रभावित जनपदों में 414 नावों का संचालन किया जा रहा है। प्रदेश में 784 बाढ़ चौकियों की भी स्थापना की गई है। कुल 507 पशु शिविर संचालित किए गए हैं जिसमें लगभग 7,39,558 पशुओं का टीकाकरण किया गया है|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।