मुख्य सामग्री पर जाएँ
21 सितंबर 2026

गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के बारे में सीएम योगी को जानकारी देने पहुंचे ACS होम

लखनऊ: ग़ाज़ियाबाद में चल रहे किसान आंदोलन के सम्बन्ध में सीएम को जानकारी देने 5 केडी मार्ग CM योगी आदित्यनाथ के आवास ACS ??ोम पहुँचे| बता दें कि दिल्‍ली में 26 जनवरी को किसानों के ट्रैक्‍टर परेड में…

गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के बारे में सीएम योगी को जानकारी देने पहुंचे ACS होम
गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के बारे में सीएम योगी को जानकारी देने पहुंचे ACS होम | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: ग़ाज़ियाबाद में चल रहे किसान आंदोलन के सम्बन्ध में सीएम को जानकारी देने 5 केडी मार्ग CM योगी आदित्यनाथ के आवास ACS ??ोम पहुँचे| बता दें कि दिल्‍ली में 26 जनवरी को किसानों के ट्रैक्‍टर परेड में हुई हिंसा के बाद उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी ऐक्‍शन में आ गए हैं। गुरुवार को उन्‍होंने उत्‍तर प्रदेश में जगह-जगह चल रहे किसानों के धरने को खत्‍म कराने का आदेश दिया है।




योगी सरकार ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस-प्रशासन को धरना खत्म कराने के निर्देश दिए हैं। यूपी के कई शहरों में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन पिछले दो महीने से चल रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकार ने कहा,''उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी डीएम और एसएसपी को आदेश दिया है कि वे राज्य में सभी किसान आंदोलन समाप्त कराये|




उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी जिला मस्जिट्रेट, पुलिस अधीक्षक को आदेश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जहां भी प्रदर्शन चल रहा है वहां से धरना स्थल खाली कराया जाए। इसके बाद से ही यूपी गेट पर पुलिस संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया और धरना स्थल खाली करने का नोटिस थमाया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकार ने कहा,''उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी डीएम और एसएसपी को आदेश दिया है कि वे राज्य में सभी किसान आंदोलन समाप्त कराये|



सीएम योगी के आदेश के बाद गाजीपुर बॉर्डर पर हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद के डीएम ने किसानों के तंबू हटाने का ऑर्डर दे दिया है। इसके बाद से कई तंबू उखड़ने शुरू हो गए हैं।



आपको बता दें कि इससे पहले ही बागपत जिले में धरना दे रहे किसानों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।बागपत के बड़ौत में पिछले 40 दिन से प्रदर्शन कर रहे किसानों को पुलिस ने बुधवार रात जबरन हटाकर घर भेज दिया। ये किसान केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर धरना दे रहे थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों पर लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ा और उनके टेंट भी उखाड़ दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।




वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी दलों ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है। पूर्व मुख्‍यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया- 'जिस प्रकार भाजपा सरकार अपनी चालों से भोलेभाले किसानों के आंदोलन को बदनाम कर रही है और जिस तरह भाजपाई षडयंत्रों का पर्दाफाश हो रहा है उससे आम जनता की सहानुभूति किसान आंदोलन के साथ और भी बढ़ गयी है।'






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 14 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।