मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

कानपुर एनकाउंटर में लूटा गया पुलिस का असला विकास दुबे के घर से AK-47 राइफलें बरामद, 50 हजार रु के इनामी वांटेड शशिकांत भी गिरफ्तार

लखनऊ: कानपुर के चौबेपुर क्षेत्र में आठ पुलिस कर्मियों की हत्या और उनसे हथियार लूटने के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कीहै|पुलिस ने मुख्य आरोपी विकास दुबे और उसके साथियों द्वारा एनकाउं…

कानपुर एनकाउंटर में लूटा गया पुलिस का असला विकास दुबे के घर से AK-47 राइफलें बरामद, 50 हजार रु के इनामी वांटेड शशिकांत भी गिरफ्तार
कानपुर एनकाउंटर में लूटा गया पुलिस का असला विकास दुबे के घर से AK-47 राइफलें बरामद, 50 हजार रु के इनामी वांटेड शशिकांत भी गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: कानपुर के चौबेपुर क्षेत्र में आठ पुलिस कर्मियों की हत्या और उनसे हथियार लूटने के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कीहै|पुलिस ने मुख्य आरोपी विकास दुबे और उसके साथियों द्वारा एनकाउंटर के दौरान पुलिसकर्मियों से लूटी गई एके-47 और इनसास राइफलें बरामद कर ली हैं| पुलिस ने कानपुर हत्याकांड मामले में बिकरू गांव के रहने वाले एक आरोपी को भी सोमवार रात गिरफ्तार किया| उसने पूछताछ में इस बात की जानकारी दी कि हथियार कहां छिपाए गए हैं|





कानपुर एनकाउंटर मामले में उत्तर प्रदेश के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने प्रेस कांफ्रेस में बताया कि 3 जुलाई को बिकरू गांव में अपराधियों ने 8 पुलिस कर्मियों की हत्या कर पुलिस का असला भी लूट लिया था| मामले में कुल 21 आरोपी हैं जिसमें से 4 को गिरफ्तार और विकास दुबे सहित 6 आरोपी अलग-अलग घटनाओं में पुलिस द्वारा कार्यवाही के दौरान मारे गए|





उत्तर प्रदेश के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि,''विकास दुबे के घर से सर्च के दौरान AK47, रायफल, 17 कारतूस और शशिकांत (गिरफ्तार वांछित अभियुक्त व 50 हजार इनामी) के घर से इंसास रायफल और 20कारतूस बरामद किए गए|




मामले की जांच के लिए कई टीमें गठित की गई थीं। सोमवार देर रात एसओजी टीम, शिवराजपुर पुलिस व रेलवे बजार पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर वांछित अभियुक्त व 50 हजार के इनामी बदमाश शशिकांत को रात 2:50 बजे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि चौबेपुर के एसएचओ के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में जो भी कार्रवाई होगी, नियम व कानून के अनुसार होगी।



वहीं गिरफ्तार शशिकांत से पूछताछ में पता चला कि लूटे गए असलहों को विकास दुबे के घर में छिपाया गया था। विकास दुबे के घर से दो एके-47 मय कारतूस और शशिकांत के घर से इंसास राइफल और कारतूस बरामद किए गए।मुख्य आरोपी विकास दुबे समेत छह अभियुक्त एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं। 11 अभियुक्तों की तलाश जारी है।



वहीं,''कानपुर एनकाउंटर मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलता है कि 3 जुलाई को बकरू गांव में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के लिए धारदार हथियार और बंदूक का इस्तेमाल किया गया था। सर्कल ऑफिसर देवेंद्र मिश्रा को चार गोली लगी थीं। इसके अलावा, यह पता चलता है कि सभी गोलियों को पॉइंट ब्लैंक रेंज से गोली मारी गई थी|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।