मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

देश के हर संस्थान एवं संसाधन को बेचने पर उतारू भाजपा बिक चुकी है अमीरों के हाथों में: अखिलेश यादव

लखनऊ:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि युवाओं को कड़ी परीक्षा पास करने के बावजूद 5 साल की संविदा देने वाले सत्ताधीश खुद चंद महीनों की संविदा पर कार्यर…

देश के हर संस्थान एवं संसाधन को बेचने पर उतारू भाजपा बिक चुकी है अमीरों के हाथों में: अखिलेश यादव
देश के हर संस्थान एवं संसाधन को बेचने पर उतारू भाजपा बिक चुकी है अमीरों के हाथों में: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि युवाओं को कड़ी परीक्षा पास करने के बावजूद 5 साल की संविदा देने वाले सत्ताधीश खुद चंद महीनों की संविदा पर कार्यरत हैं। भाजपा सरकार के साढ़े तीन साल के प्रदर्शन ने जनता को बता दिया है कि वह 5 साल तो क्या 5 दिन भी सरकार चलाने के लायक नहीं है। अब तक वे अपनी एक भी जनहित की योजना लागू नहीं कर सके हैं। 



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ''समाजवादी सरकार के कामों पर अपने नाम का ठप्पा लगाने और फीता काटने के अलावा भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया है। वस्तुतः भाजपा नेतृत्व इतना कृतघ्न है कि वह समाजवादी सरकार को उसके समय हुए विकासकार्यों का श्रेय भी नहीं देना चाहता है।




उन्होंने कहा,'' सरकार को इधर-उधर की बहानेबाजी करने के बजाय यह बताना होगा कि उत्तर प्रदेश में चारों तरफ अंधेरा क्यों है? मुद्दा विहीन सरकार के कारण राज्य की जनहित की समस्याएं उलझती जा रही हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्वतंत्रता आंदोलन में रंचमात्र भूमिका नहीं थी इसलिए वह लोकनायक जयप्रकाश नारायण की स्मृति को संजोने को बने अंतर्राष्ट्रीय केन्द्र को नीलामी पर चढ़ा रही है। 




अखिलेश यादव ने कहा,'' इस केन्द्र में स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृतियां अक्षुण्ण बनाए रखने की योजना थी। भाजपा राज में वहां धूल भी नहीं साफ हुई। केन्द्र का अधूरा काम रोक कर भाजपा को क्या मिला? आपातकाल के विरोध का नेतृत्व जयप्रकाश जी ने किया था। दूसरी आजादी के उस संघर्ष पर धूल डालने में भाजपा नेतृत्व भी सहयोगी बन रहा है, आखिर क्यों?



उन्होंने कहा,''भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री जी को यह भी पता नहीं कि वे अपने आचरण से अपने प्रेरणापुरूष का अपमान कर रहे हैं या सम्मान। सूचना विभाग के नए भवन के निर्माण की स्वीकृति समाजवादी सरकार के समय हुई थी, क्योंकि सिविल अस्पताल का विस्तार करना था। इस भवन पर अपने शीर्ष नेता का नाम ही लगाना था तो अपनी किसी नई योजना को पूरा करते।



अखिलेश यादव ने कहा,'देश प्रदेश के हर संस्थान एवं संसाधन को बेचने पर उतारू भाजपा अमीरों के हाथों में बिक चुकी है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर का इकाना स्टेडियम समाजवादी सरकार ने बनाया, उस पर भाजपा ने अपना ठप्पा लगाया। उसके पास उस समय बने अवध शिल्प ग्राम को भी औनपौने दाम में बेच दिया गया है। सरकारी सम्पत्तियाँ बेचने के मामले की जांच समाजवादी सरकार बनने पर होगी और इसके दोषी जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही भी होगी।



उन्होंने कहा,'समाजवादी सरकार के समय की फिल्म सिटी का श्रेय लेने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार ने फीता तो काट लिया है पर अब न तो उसके अभिनेता का अभिनय काम आ रहा है, नहीं कोई डायलाग! उनकी फ्लाप पिक्चर उतरने वाली है क्योंकि प्रदेश की अगली तस्वीर बनाने वालों की ऐडवांस बुकिंग हो गई है।



अखिलेश यादव ने कहा,'प्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की शुरूआत समाजवादी सरकार में ही हो गई थी लेकिन साढ़े तीन साल में भी भाजपा इसे पूरा नहीं कर पाई है। जबकि 325 किलोमीटर के आगरा-लखनऊ एक्सपे्रस-वे का निर्माण दो वर्ष से कम समय में पूरा कर लिया गया था। कई कोशिशों के बाद भी भाजपा सरकार इस एक्सप्रेस-वे में कमी या घोटाला नहीं निकाल पाई। यह इतना मजबूत और गुणवत्ता का एक्सप्रेस-वे है कि इस पर वायु सेना के युद्धक विमान और माल वाहक जहाज भी उतर चुके हैं।



उन्होंने कहा,'भाजपा सरकार की कार्यदक्षता का पता इसी से चलता है कि कैंसर अस्पताल में ओपीड़ी शुरू करने का समय भाजपा सरकार को साढ़े तीन वर्ष बाद मिला है जबकि समाजवादी सरकार ने इसे अपने कार्यकाल में ही पूरा कर लिया था। उन्होंने कहा,''समाजवादी सरकार ने अपने समय में गम्भीर बीमारियों-लीवर, हार्ट, कैंसर और किडनी के इलाज की मुफ्त व्यवस्था की थी। कैंसर जैसी घातक बीमारी के प्रति भाजपा की संवेदनहीनता से कैंसर अस्पताल में इलाज शुरू नहीं हो सका। इस अवधि में कैंसर मरीजों की जिंदगी में जो अंधेरा रहा, उसके लिए भाजपा नहीं तो कौन जिम्मेदार होगा?








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।