मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

अखिलेश का योगी सरकार पर हमला, बोले-कोई जिला ऐसा नहीं जहां रोज अपराध की घटनाएं न होती हो, अब इस सरकार का..

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जबसे उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है, राज्य की प्रगति अवरूद्ध हो गई है। समाज के हर वर्ग म…

अखिलेश का योगी सरकार पर हमला, बोले-कोई जिला ऐसा नहीं जहां रोज अपराध की घटनाएं न होती हो, अब इस सरकार का..
अखिलेश का योगी सरकार पर हमला, बोले-कोई जिला ऐसा नहीं जहां रोज अपराध की घटनाएं न होती हो, अब इस सरकार का.. | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जबसे उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है, राज्य की प्रगति अवरूद्ध हो गई है। समाज के हर वर्ग में असंतोष है। जनता परेशान और बेहाल है। मुख्यमंत्री जी सुबह से शाम तक मीटिंग या दौरे पर रहते है तो उनकी टीम-इलेवन का काम केवल आंकड़ों की हेराफेरी से प्रशासन की अक्षमताओं पर पर्दा डालना ही रह गया है। इतनी संवेदनहीन सरकार आज तक प्रदेश की जनता ने नहीं देखी। इस सरकार का बने रहना जनता के लिए असह्य हो रहा है।



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि,''समाजवादी सरकार में राजधानी लखनऊ में लोकभवन का निर्माण इसलिए हुआ था कि बिना भेदभाव वहां जनता की शिकायतों की सुनवाई हो सके, लेकिन भाजपा सरकार में तो कोई सुनवाई नहीं होती फलतः अमेठी की दुःखी महिलाओं ने उसके गेट पर आत्महत्या के लिए आग लगा लिया। भाजपा राज में गरीब की कहीं सुनवाई नहीं होती है। सरकार इस गफलत में है कि सब कुछ नियंत्रण में है, झूठी प्रशंसा में वह बहक रही है।




अखिलेश यादव ने कहा है कि,''सच्चाई तो यह है कि प्रदेश में कोई जनपद ऐसा नहीं जहां रोज ही हत्या, लूट, बलात्कार और ठगी-छिनौती की घटनाएं न होती हो। जमीन सम्बंधी विवादों को लेकर झगड़े, मारपीट की गम्भीर वारदातें होती हैं। अस्पतालों में इतनी दुव्र्यवस्था है कि वे स्वयं बीमारी के घर बना दिए गए है वहां जाकर मरीज ठीक होने के बजाय उल्टे मरणासन्न हो जाता है। सरकार द्वारा कोरोना संकट के नियंत्रण में होने के जितने दावे किए जाते हैं उससे ज्यादा इसके संक्रमितों की संख्या सामने आती हैं। मरीज मारे-मारे फिर रहे है। 




समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि,''कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य में अस्पतालों की पर्याप्त संख्या नहीं हैं। समाजवादी सरकार के समय ही अस्पताल बने थे। भाजपा ने कोई इंतजाम नहीं किए। उसने न नए अस्पताल बनवाएं और नहीं चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया। जीवन रक्षक दवाएं अनुपलब्ध हैं, उनकी काला बाजारी हो रही है। लोग बेमौत मर रहे हैं। समाजवादी सरकार में रोगियों के लाभार्थ 108 और 102 एम्बूलेंस सेवाएं शुरू की गई थी वे निष्क्रिय बना दी गई है। भाजपा के हाथ ताली बजाने के लिए खाली है।




अखिलेश यादव ने कहा है कि,''सबसे दुःखद प्रसंग यह है कि विस्थापित श्रमिक बिना रोजगार के गांव-गांव भटक रहे हैं। वे हताशा में डूब गए हैं। सरकार हवाई दावों में रोजगार बांटने के झूठे आंकड़े पेश कर रही है, जमीन पर बुरा हाल है। मुख्यमंत्री जी की टीम-इलेवन प्रदेश के हालात से बेख़बर सरकारी तामझाम का आनन्द ले रही है। लगता है यह टीम प्रदेश को बर्बादी के कगार पर पहुंचाकर ही दम लेगी? सत्ता के नशे में डूबे अहंकारी भाजपा नेतृत्व को होश ही नहीं है कि उत्तर प्रदेश डूब रहा है। भाजपा इस सबसे बेपरवाह डूबती जनता का भी जश्न मना रही है।










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।