JEE-NEET परीक्षा कराने के खिलाफ प्रदर्शन कर रही सपा की छात्र विंग पर लाठीचार्ज,अखिलेश यादव बोले- लाठीचार्ज नहीं ‘खूनी हमला’ हुआ
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना काल में सितंबर महीने में NEET और JEE की परीक्षा कराने के खिलाफ प्रदर्शन कर रही समाजवादी पार्टी की छात्र विंग पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और प्रदर्शनकारियो…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
JEE-NEET परीक्षा कराने के खिलाफ प्रदर्शन कर रही सपा की छात्र विंग पर लाठीचार्ज,अखिलेश यादव बोले- लाठीचार्ज नहीं ‘खूनी हमला’ हुआ | फ़ोटो: TVL News
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना काल में सितंबर महीने में NEET और JEE की परीक्षा कराने के खिलाफ प्रदर्शन कर रही समाजवादी पार्टी की छात्र विंग पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। लखनऊ सेंट्रल डीसीपी सोमन बर्मा ने बताया, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बताया गया कि धारा 144 लागू है इसका उल्लंघन न करें लेकिन वो नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया, वर्तमान में स्थिति सामान्य है|
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नीट और जेईई की परीक्षा कराने के सरकार के निर्णय के विरोध में प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी के युवा संगठनों पर बर्बर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की|अखिलेश यादव ने कहा कि,कोरोनाकाल में परीक्षा कराने के विरोध में सड़कों पर उतरे सपा के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज नहीं ‘ख़ूनी हमला’ हुआ है|
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 'कोरोनाकाल में परीक्षा कराने के विरोध में सड़कों पर उतरे सपा के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज नहीं ‘ख़ूनी हमला’ हुआ है. आज बाल-बच्चोंवाला हर परिवार चिंतित है. सबका साथ का दावा करनेवाले अकेले लोगों की मनमानी कब तक चलेगी.
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 31 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।